{"_id":"66ccbc2072c54af398069ee7","slug":"deputy-cm-will-come-today-will-give-the-gift-of-jobs-to-the-youth-mainpuri-news-c-174-1-sagr1038-122936-2024-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: मैनपुरी के करहल में आ रहे डिप्टी सीएम, 5000 युवाओं को देंगे नियुक्ति पत्र... बाटेंगे टैबलेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: मैनपुरी के करहल में आ रहे डिप्टी सीएम, 5000 युवाओं को देंगे नियुक्ति पत्र... बाटेंगे टैबलेट
Tue, 27 Aug 2024 01:13 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Tue, 27 Aug 2024 01:13 PM IST
सार
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक कुछ ही समय में करहल पहुंच जाएंगे। उनका यहां इंतजार हो रहा है।
विज्ञापन
करहल में उप मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर सजा पंडाल की तैयारियों का निरीक्षण करते डीएम और एस
विस्तार
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक करहल में मंगलवार को युवाओं को नौकरी का तोहफा देंगे। वे नरसिंह इंटर कॉलेज में आयोजित वृहद रोजगार मेले में प्रतिभाग करने आ रहे हैं। यहां उच्च शिक्षा के छात्र-छात्राओं को स्मार्ट फोन और टैबलेट का वितरण कर उन्हें तकनीकी शिक्षा से जोड़ेंगे।
मंगलवार को डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक हेलिकॉप्टर से सीधे करहल पहुंचेंगे। वे बस स्टैंड स्थित हैलिपेड पर उतरने के बाद 1 बजे नरसिंह इंटर कॉलेज पहुंचेंगे। यहां आयोजित वृहद रोजगार मेले में युवाओं को संबोधित कर उन्हें नियुक्ति पत्र भी देंगे। इसके लिए 50 से अधिक कंपनियां वृहद रोजगार मेले में प्रतिभाग कर रही हैं। युवाओं को लाने के लिए विकास खंडों से बस की निशुल्क व्यवस्था की गई है।
रोजगार मेले में ढाई हजार युवाओं को स्मार्टफोन और टैबलेट का वितरण भी करेंगे। इसके अलावा किसानों को विभिन्न योजनाओं में स्वीकृत 50 करोड़ से अधिक धनराशि के स्वीकृति पत्र भी बांटेंगे। दोपहर दो बजे वे लखनऊ के लिए हेलिकॉप्टर से रवाना हो जाएंगे। करहल स्थित कार्यक्रम स्थल पर दिन भर तैयारियां चलती रहीं। डीएम अविनाश कृष्ण सिंह और एसपी विनोद कुमार ने भी मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान सीडीओ नेहा बंधु, एडीएम राम जी मिश्र, एएसपी राहुल मिठास, एसडीएम नीरज द्विवेदी, सीओ संतोष सिंह मौजूद रहे।