फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Deputy Cm Statements Over Government Jobs On Contract

डिप्टी सीएम बोले, संविदा पर नौकरी का सरकार का कोई कार्यक्रम नहीं, विपक्ष कर रहा भ्रामक प्रचार

Thu, 24 Sep 2020 09:28 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 24 Sep 2020 09:28 AM IST
सार

प्रदेश में पांच साल संविदा पर सरकारी नौकरी का कोई कार्यक्रम नहीं है। यह विपक्षी दलों की सरकार को बदनाम करने की चाल है। जैसे पहले भर्ती होती थीं वैसे ही होती रहेंगी।

विज्ञापन
Deputy Cm Statements Over Government Jobs On Contract
भाजपा के कार्यक्रम में आए डॉ. दिनेश शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश सरकार ने गरीबों, व्यापारियों, बेरोजगारों के लिए जो काम किए हैं, उनकी चर्चा हर ओर है। विपक्षी दल सरकार को बदनाम करने के लिए भ्रामक प्रचार कर रहा है। संविदा पर नौकरी का सरकार का कोई कार्यक्रम नहीं है। भाजपा ने ऐतिहासिक कार्य किए हैं। जनता विकास पर भाजपा को वोट देगी तथा उपचुनाव रिकार्ड मतों से जीतेगी।
विज्ञापन


डॉ. दिनेश शर्मा बुधवार को टूंडला में भाजपा सेक्टर संयोजक, सेक्टर प्रभारी, बूथ अध्यक्ष और बूथ प्रभारियों की बैठक में आए थे। यहां पत्रकारों से वार्ता करने के दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश में पांच साल संविदा पर सरकारी नौकरी का कोई कार्यक्रम नहीं है। यह विपक्षी दलों की सरकार को बदनाम करने की चाल है। जैसे पहले भर्ती होती थीं वैसे ही होती रहेंगी। भाजपा ने तमाम ऐतिहासिक कार्य किए हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  प्रत्याशी नहीं कमल के फूल को याद रखकर जिताएं उपचुनाव, उपमुख्यमंत्री ने दिए भाजपाइयों को जीत के मंत्र
विज्ञापन
विज्ञापन


स्नातक क्षेत्र के चुनाव में भी तैयारी कर रहे हैं, कार्यकर्ता तैयार हैं। कोरोना से निपटने के लिए सरकार बहुत अच्छा कार्य कर रही है। वेंटिलेटर की पूरी व्यवस्था की जा रही है। जिससे किसी की जान न जाए। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में परेशान रहे छोटे-छोटे व्यापारियों को सरकार ने ऋण दिया गया है। जिससे वह अपना व्यापार कर सकें। 

डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि आवास, शौचालय, गैस सिलिंडर, घर-घर बिजली आदि सरकार ने जनता को भरपूर रूप से दिया है। सरकार ने जो काम किया है उसका प्रभाव उपचुनाव में देखने को मिलेगा।


आठ विधानसभाओं में उप चुनाव होना है अभी से भाजपा की बढ़त दिखाई दे रही है। सरकार एक कुशल शासन दे रही है। विकास के नाम पर जनता भाजपा को वोट देगी। समय से परीक्षा कराते  हुए रिजल्ट घोषित करा दिए गए। 

डिप्टी सीएम और प्रभारी मंत्री का किया स्वागत
उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा और प्रभारी मंत्री मोती सिंह के कार्यक्रम स्थल पर भाजपाइयों ने बुके देकर उनका स्वागत किया। स्वागत करने वालों में जिला उपाध्यक्ष वृंदावन गुप्ता, जयजीव पाराशर, पूर्व विधायक शिव सिंह चक, मोहनदेव शंखवार, जगन सेठ, रामतीर्थ चक, दुष्यंत जादौन, महीपाल निषाद, योगेश प्रताप सिंह, सुशील पौनियां, शैलेन्द्र प्रताप, आशू चक, भंवर सिंह धनगर, संजय चक, गिरवर निषाद, शैलेन्द्र वालमीकि आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed