फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Deputy CM’s Visit Throws Agra Into Gridlock City Suffers Hours-Long Traffic Jam

Agra: डिप्टी सीएम के लिए रोका ट्रैफिक, घंटों जाम में फंसे रहे लोग...एंबुलेंस भी रास्ते में अटक गई

Thu, 20 Nov 2025 09:02 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 20 Nov 2025 09:02 AM IST
सार

डिप्टी सीएम के दौरे के दौरान ट्रैफिक रोका गया तो शहर जाम हो गया। एमजी रोड से लेकर हाईवे पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। लोगों को तीन घंटे तक परेशानी झेलनी पड़ी।

विज्ञापन
Deputy CM’s Visit Throws Agra Into Gridlock City Suffers Hours-Long Traffic Jam
हाइवे पर लगी वाहनों की कतार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर बुधवार को नूरी गेट क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक आए थे। उनके आने और जाने के दाैरान पुलिस ने सुरक्षा के साथ यातायात रोक दिया। इससे पूरे शहर के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। एमजी रोड पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। हाईवे पर भी तीन किलोमीटर तक वाहन फंस गए। सवारी वाहन के साथ एंबुलेंस में फंसे मरीज दर्द से कराहते रहे। 3 घंटे तक लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री को दोपहर 12:55 बजे खेरिया एयरपोर्ट आना था। मगर वो एक घंटा की देरी से आए। उनका काफिला दोपहर 2 बजे के बाद खेरिया एयरपोर्ट से टाटा गेट होते हुए पृथ्वीनाथ होकर राम नगर पुलिया, कोठी मीना बाजार, पंचकुइयां, एमजी रोड होते हुए नूरी गेट पहुंचा। उनका काफिला जहां से भी निकला, यातायात को 15 से 20 मिनट के लिए रोक दिया गया। इससे एमजी रोड एक और दो के साथ शाहगंज-बोदला मार्ग पर वाहन फंस गए।
विज्ञापन


एमजी रोड पर मेट्रो का निर्माण कार्य चल रहा है। बैरिकेडिंग की वजह से लोगों को एक लेन से होकर निकलना पड़ता है। रास्ता रोके जाने से सुभाष पार्क से कलेक्ट्रेट और राजामंडी से हरीपर्वत तक वाहनों की लंबी लाइन लग गई। वाहन जब मदिया कटरा की तरफ जाने लगे तो यहां भी जाम लग गया। पालीवाल पार्क मार्ग पर भी लाइन लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर तकरीबन 3:30 बजे उप मुख्यमंत्री होली पब्लिक स्कूल, सिकंदरा के लिए निकले। काफिला कोठी मीना बाजार, मारुति एस्टेट, बोदला, सिकंदरा होते हुए पहुंचा। इसके लिए पुलिस ने पहले ही इंतजाम कर दिए थे। यातायात को रोक दिया गया। इस मार्ग पर कई हास्पिटल, बोदला सब्जी मंडी है। पुलिस के रास्ता नहीं देने से लोग फंस गए। इसके बाद शाम तकरीबन पाैने पांच बजे बजे उप मुख्यमंत्री का काफिला स्कूल से सिकंदरा-बोदला रोड, राम नगर पुलिया, टाटा गेट, अर्जुन नगर गेट होते हुए नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा। आधा घंटे बाद अर्जुन नगर से खेरिया एयरपोर्ट चले गए। इस बीच भी यही दिक्कत रही।

 लिंक मार्ग पर भी हुई समस्या
शाहगंज से सिकंदरा तक मार्ग रोके जाने से लोगों को सबसे ज्यादा समस्या हुई। साकेत कालोनी, राम नगर पुलिया, मारुति एस्टेट, बोदला, कारगिल से आने और जाने वालों को रास्ता नहीं मिला। पुलिस किसी भी वाहन को नहीं जाने दे रही थी। 15 से 20 मिनट तक लोग फंसे रहे। पुलिस काफिला निकलने से पहले ही एनाउंस कर वाहनों को दूर कर दिया था। जिन लोगों ने रास्ता बदला वह आगे जाकर जाम में फंस गए।


पहले से देनी चाहिए सूचना
सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता केसी जैन ने बताया कि किसी भी वीवीआईपी आगमन से पहले अगर पुलिस यातायात को रोक रही है तो इसकी जानकारी प्रिंट, इलेक्ट्रानिक और सोशल मीडिया के माध्यम से पहले से जनता को देनी चाहिए। इससे लोग अपने रूट को बदल सकें। इससे जहां लोगों को भी सहूलियत होगी, वहीं पुलिस को भी जाम खुलवाने में कवायद नहीं करनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed