फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Deputy CM Keshav Prasad Maurya will come today and will hold a meeting at the Circuit House.

Agra News: आज आएंगे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद माैर्य, सर्किट हाउस में करेंगे बैठक

Fri, 09 Jan 2026 02:27 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jan 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Deputy CM Keshav Prasad Maurya will come today and will hold a meeting at the Circuit House.
आगरा। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शुक्रवार को आगरा आएंगे। जी राम जी अधिनियम की खूबियां गिनाएंगे। निर्माणाधीन विकास कार्यों का निरीक्षण और फतेहाबाद स्थित पैतीखेड़ा गांव में जन चौपाल में शामिल होंगे। वहीं, शनिवार शाम 4 बजे विधान परिषद की संसदीय अध्ययन समिति के सभापति किरण पाल कश्यप दो दिन के दौरे पर आगरा में रहेंगे।
विज्ञापन

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद शुक्रवार दोपहर 12:40 बजे सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता करने के बाद पार्टी पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करने जाएंगे और दोपहर 2 बजे पैंतीखेड़ा में ग्राम चौपाल और स्वयं सहायता समूह के कार्यक्रम में शामिल होंगे। सती माता मंदिर में दर्शन करने के बाद शाम 5 बजे लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे। दूसरी तरफ शनिवार शाम को विधान परिषद की संसदीय अध्ययन समिति सर्किट हाउस पहुंचेगी। रविवार सुबह 11 बजे समिति आगरा और मैनपुरी के अधिकारियों की बैठक और निरीक्षण करने जाएगी। आगरा के प्रभारी एवं पर्यटन, संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह का शुक्रवार का आगरा आने का कार्यक्रम निरस्त हो गया है।
विज्ञापन

पैंतीखेड़ा में सामुदायिक भवन का लोकार्पण
फतेहाबाद स्थित पैंतीखेड़ा गांव में जन चौपाल से पहले डिप्टी सीएम सामुदायिक भवन का लोकार्पण करेंगे। तैयारियों का जायजा लेने के लिए बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी अरविंद एम बंगारी फतेहाबाद गए। खेरिया एयरपोर्ट से सर्किट हाउस तक डिप्टी सीएम के रूट का निरीक्षण किया। नगर निगम व अन्य विभागों के अधिकारी दिन भर तैयारियों में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed