फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Deputy CM Keshav Prasad Maurya offered prayers at Banke Bihari temple in Vrindavan

बांकेबिहारी की शरण में केशव: उपमुख्यमंत्री ने किए ठाकुरजी के दर्शन, मांगा '325 प्लस' का आशीर्वाद

Tue, 27 Jul 2021 12:07 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 27 Jul 2021 12:07 AM IST
सार

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सोमवार को ब्रज में रहे। इस दौरान वह महावन स्थित महावन स्थित रमणरेती आश्रम गए। इसके बाद परिवार के साथ ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन किए। 

विज्ञापन
Deputy CM Keshav Prasad Maurya offered prayers at Banke Bihari temple in Vrindavan
बिहारीजी की पूजा करते उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को परिवार के साथ वृंदावन के ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में ठाकुरजी के दर्शन किए। यहां उन्होंने विधिविधान से ठाकुरजी की पूजा-अर्चना की और कोविड की मुक्ति के साथ एक बार फिर प्रदेश में भाजपा सरकार की कामना की।

विज्ञापन


महावन स्थित रमणरेती आश्रम से वृंदावन आए उपमुख्यमंत्री ने पत्नी और पुत्र के साथ श्रीबांकेबिहारी के दर्शन किए। सेवायत गोपी गोस्वामी, श्रीनाथ गोस्वामी और राहुल गोस्वामी ने उन्हें विधिविधान पूर्वक पूजा कराई। इस दौरान उपमुख्यमंत्री का फूलमाला पहनाकर चंदन लगाते हुए स्वागत किया। 
विज्ञापन


दर्शन के बाद मीडिया से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि श्रीबांकेबिहारी के चरणों में नमन करने आया हूं। प्रार्थना करता हूं कि बिहारीजी बार-बार दर्शन का यह मौका प्रदान करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह भी उनके चरणों में विनती करता हूं कि 2017 में 325 सीट प्रदान की थीं, अब 2022 के चुनाव में 325 प्लस सीट का आशीर्वाद दें। इससे जनता की सेवा के लिए प्रदेश में भाजपा की सरकार बरकरार रहे। आगामी चुनाव में नेतृत्व के सवाल पर उन्होंने कहा कि भाजपा में नेतृत्व के लिए नेताओं की कमी नहीं है।

Deputy CM Keshav Prasad Maurya offered prayers at Banke Bihari temple in Vrindavan
उपमुख्यमंत्री ने भल्ले और लस्सी का लिया स्वाद - फोटो : अमर उजाला

उपमुख्यमंत्री ने लिया भल्ला और लस्सी का स्वाद
श्रीबांकेबिहारी के दर्शन के लिए वृंदावन पहुंचे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद ने चाट का स्वाद लिया। भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ उपमुख्यमंत्री ने आलू का भल्ला, पानी की टिकिया और लस्सी के साथ डोसा का भी स्वाद लिया। 

सोमवार को शाम पांच बजे श्रीबांकेबिहारी के दर्शन को पहुंचे मौर्य ने दर्शन के बाद दिल्ली निकलते वक्त प्रेम मंदिर के निकट चाट खाने की इच्छा जाहिर की। तत्काल ही गाड़ियों का काफिला रोक दिया गया। जिलाध्यक्ष मधु शर्मा, महानगर अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, विधायक पूरन प्रकाश, वृंदावन अध्यक्ष विनीत शर्मा, महानगर महामंत्री प्रदीप गोस्वामी, राजूयादव, प्राणवल्लभ दुबे के साथ चाट खाने के लिए चले गए। 

यहां करीब आधा घंटे उन्होंने परिवार के साथ आलू का भल्ला, पानी की टिक्की, लस्सी और डोसा का भी स्वाद लिया। इस दौरान यहां मौजूद श्रद्धालुओं के साथ बातचीत भी की। उनसे वृंदावन विकास पर चर्चा की। 2022 में फिर से भाजपा सरकार बनाने के लिए अपील भी की।

Deputy CM Keshav Prasad Maurya offered prayers at Banke Bihari temple in Vrindavan
उपमुख्यमंत्री ने गुरु शरणानंद से लिया आशीर्वाद - फोटो : अमर उजाला
गुरु शरणानंद से लिया आशीर्वाद
बांकेबिहारी के दर्शन करने से पहले उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने रमणरेती आश्रम महावन पहुंच कर गुरु शरणानंद के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया। रमणरेती आश्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक ली। मौर्य को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। डीएम नवनीत चहल, एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर, भाजपा जिलाध्यक्ष मधु शर्मा, विधायक पूरन प्रकाश, जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी, चेयरमैन संजय दीक्षित आदि ने उनका स्वागत किया। 

उपमुख्यमंत्री मौर्य ने कहा कि 2022 के चुनाव में पिछले चुनावों से अधिक सीट आएंगी। प्रदेश सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों से विरोधी पार्टियों में बौखलाहट मची हुई है। उप मुख्यमंत्री ने श्रीरमण बिहारी के दर्शन कर शाम 4:20 बजे वृंदावन के लिए प्रस्थान किया। इस दौरान रविकांत गर्ग, विधायक पूरन प्रकाश, कारिंदा सिंह, चेयरमैन संजय दीक्षित, विनोद अग्रवाल, चौ. दरब सिंह, मनीषा पाराशर, सत्यपाल चौधरी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed