फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Deputy CM Keshav Prasad Maurya indications big change in the election of the block Pramukh public will elect

UP: ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में होगा बड़ा परिवर्तन, अब बीडीसी नहीं जनता चुनेगी;  डिप्टी सीएम ने दिए ये संकेत

Sun, 02 Apr 2023 02:48 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 02 Apr 2023 02:48 PM IST
सार

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि जल्द भविष्य में ब्लॉक प्रमुखों का चुनाव जनता द्वारा कराए जाने पर सरकार विचार कर रही है। जिसके बाद ब्लॉक प्रमुखों को प्रोटोकॉल के साथ-साथ विभागीय बैठक व योजनाओं में पूर्ण सहभागिता मिलेगी।

विज्ञापन
Deputy CM Keshav Prasad Maurya indications big change in the election of the block Pramukh public will elect
उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में ब्लॉक प्रमुख की चुनाव प्रक्रिया में बड़ा परिवर्तन हो सकता है। आगरा में ग्राम विकास विभाग की योजनाओं की समीक्षा और मंडल स्तरीय ब्लॉक प्रमुख व बीडीओ सम्मेलन में आए उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ऐसे संकेत दिए। उन्होंने कहा कि सरकार जल्द ऐसी व्यवस्था पर विचार कर रही है जिसमें ब्लॉक प्रमुख पद का चुनाव भी क्षेत्र पंचायत सदस्य व  ग्राम प्रधान की तरह जनता द्वारा किया जाएगा। 
विज्ञापन



सम्मेलन में आगरा मथुरा फिरोजाबाद व मैनपुरी से 42 से अधिक ब्लॉक प्रमुख व उनके प्रतिनिधि शामिल हुए। प्रमुखों ने शस्त्र लाइसेंस दिलाने, मनरेगा में बजट का प्रावधान, सार्वजनिक भूमि से कब्जे हटवाने और प्रमुखों का प्रोटोकॉल निर्धारित करने की मांग की। साथ ही वर्षों से ब्लॉक में जमे बीडीओ के लिए तबादला नीति बनाने की मांग की, जिसके जवाब में ग्राम्य विकास मंत्री व डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि जल्द भविष्य में ब्लॉक प्रमुखों का चुनाव जनता द्वारा कराए जाने पर सरकार विचार कर रही है। जिसके बाद ब्लॉक प्रमुखों को प्रोटोकॉल के साथ-साथ विभागीय बैठक व योजनाओं में पूर्ण सहभागिता मिलेगी। उन्होंने कहा बीडीओ का ब्लॉक स्तर पर तबादले किए जाएंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  सपा नेता भाइयों के घर पर चला बुलडोजर: अखिलेश के करीबी जुगेंद्र यादव पर बड़ी कार्रवाई; कुर्क हो चुका है होटल
विज्ञापन
विज्ञापन


एक घंटा देरी से पहुंचे डीप्टी सीएम

रविवार को नगर निगम सभागार में 11:30 शुरू होने वाले सम्मेलन में एक घंटा देरी से 12:30 बजे डिप्टी सीएम पहुंचे। सम्मेलन में प्रमुखों ने जहां अपनी सुरक्षा के लिए शस्त्र लाइसेंस की मांग रखी, वहीं ब्लॉक डेवलपमेंट अधिकारी बीडीओ ने भी अपनी सुरक्षा के लिए शस्त्र लाइसेंस दिलाने की गुहार लगाई।


ये रहे मौजूद

इस दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, विधायक डॉ. जीएस धर्मेश, एमएलसी विजय शिवहरे, पक्षालिका सिंह, डीएम नवनीत सिंह चहल मौजूद रहे। सम्मेलन के बाद उपमुख्यमंत्री मीडिया से मुखातिब हुए। पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार में विकास पर भाजपा का ध्यान है। आगे चलकर भाजपा का मतलब विकास और विकास का मतलब भाजपा होगा। उन्होंने सपा  पर जुबानी हमला करते हुए कहा कि सपा का मतलब गुंडा राज और अपराध है। आगरा की एयर कनेक्टिविटी के सवाल पर मौर्य ने कहा आगरा के विकास को लेकर राज्य सरकार गंभीर है। जी-20 में जो कार्य हुए वह सराहनीय हैं। आगरा मेट्रो सिटी बन रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed