फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Deputy CM Keshav Prasad Maurya inaugurated the road even before the construction in mathura

मथुरा: सड़क बनी नहीं, उपमुख्यमंत्री ने लखनऊ से कर दिया लोकार्पण, अफसरों ने लगा दी शिलापट्टिका

Mon, 10 Jan 2022 12:04 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 10 Jan 2022 12:04 AM IST
सार

चार किमी संपर्क मार्ग के मरम्मत कार्य के लिए  23 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई थी, लेकिन मरम्मत कार्य शुरू नहीं हुआ। सड़क का लोकार्पण कर दिया गया। 

विज्ञापन
Deputy CM Keshav Prasad Maurya inaugurated the road even before the construction in mathura
सड़क पर कीचड़, लोकार्पण की शिलापट्टिका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा जनपद के सौंख क्षेत्र के गांव नगला बेरू में जिस सड़क का निर्माण तक नहीं हुआ, उसका लोकार्पण उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं लोक निर्माण राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने लखनऊ में बैठे-बैठे कर दिया। लोक निर्माण विभाग के अधिकारी गांव में विगत दिनों सड़क के लोकार्पण की शिलापट्टिका भी लगा गए। इसे लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। 

विज्ञापन

भाजपा के मंत्रियों और पदाधिकारियों ने आचार संहिता लगने से पहले लोकार्पण एवं शिलान्यासों की झड़ी लगा दी। लखनऊ में बैठे-बैठे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और लोक निर्माण राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने उस सड़क का लोकार्पण भी कर दिया, जो बनी ही नहीं। सड़क के लोकार्पण की पट्टिका यही बयान कर रही है। 
विज्ञापन

शिलापट्टिका पर सांसद और विधायक के भी नाम 
शिला पट्टिका में सांसद हेमा मालिनी और विधायक कारिंदा सिंह का नाम भी अंकित है। नगला बेरू में चार किमी संपर्क मार्ग के विशेष मरम्मत कार्य के लिए सरकार द्वारा 23 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की थी, अभी तक यहां मरम्मत कार्य शुरू नहीं किया गया है और लोकार्पण हो भी गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश से सड़क पर हुआ जलभराव 
गांव नगला बेरू को जाने वाले मार्ग पर बारिश के चलते जलभराव हो गया है। विगत दिनों लोक निर्माण विभाग के अधिकारी बिना मरम्मत कार्य के लोकार्पण की पट्टिका लगा गए। गांव के लक्ष्मन सिंह, मुकेश सिंह, तेज सिंह, सत्यपाल, अजय, देवराज, महावीर सिंह, डॉ. बनबारी सिंह आदि ने सड़क निर्माण की मुख्यमंत्री से मांग की है।

मथुरा के लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन सनसवीर सिंह ने बताया कि सड़क निर्माण कार्य पूर्ण होने से पहले लोकार्पण नहीं हो सकता है। शिला पट्टिका बनाने में कोई गलती हुई होगी। वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से मंत्री जी ने लोकार्पण व शिलान्यास किए थे। 


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed