फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Deputy CM Keshav and Minister Aseem Arun will come to Karhal today

Agra News: करहल में आज आएंगे डिप्टी सीएम केशव और मंत्री असीम अरुण

Thu, 26 Sep 2024 12:40 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 26 Sep 2024 12:40 AM IST
विज्ञापन
Deputy CM Keshav and Minister Aseem Arun will come to Karhal today
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य
मैनपुरी। करहल उप चुनाव से पहले भाजपा चक्रव्यूह रचना में जुट गई है। सीएम योगी के साथ ही छह अन्य मंत्री करहल में आ चुके हैं। वहीं अब बृहस्पतिवार को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभारी असीम अरुण का दौरा प्रस्तावित है। वे चौपाल से लेकर अन्य कार्यक्रम में प्रतिभाग कर करहल की नब्ज टटोलेंगे।
विज्ञापन


सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के इस्तीफे के बाद करहल सीट खाली हो गई है। यहां जल्द ही चुनाव की घोषणा होने की उम्मीद जताई जा रही है। इसे लेकर भाजपा ने एक माह पहले ही काम शुरू कर दिया है। सबसे पहले डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह, उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय और राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभारी अजीत पाल सिंह के साथ करहल से कार्यक्रमों की शुरुआत की थी।
विज्ञापन

इसके बाद फिर सीएम योगी आदित्यनाथ ने करहल क्षेत्र के बरनाहल में जनसभा की। इसके बाद पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर और उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह भी मैनपुरी पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वैसे तो सभी ने योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र और चेक बांटे, लेकिन ये सभी जानते हैं कि असली निशाना करहल उप चुनाव ही है। अब सोमवार को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभारी असीम अरुण करहल आ रहे हैं। वे विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग करेंगे।

सुबह 10.50 बजे डिप्टी सीएम करहल बस स्टैंड स्थित हेलिपेड पर पहुंचेंगे। यहां से 11 बजे ग्राम सिमरऊ पहुंचकर ग्राम चौपाल और लखपति दीदी कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। दोपहर 12.35 बजे वे करहल के शिव रिसोर्ट में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा आयोजित सामाजिक समरसता कार्यक्रम में सम्मलित होंगे। तीन बजे के करीब वे लखनऊ के लिए रवाना होंगे। दो मंत्रियों के एक साथ आगमन के चलते अधिकारी दिन भर तैयारियों में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed