फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   deputy cm dr dinesh sharma launches bjp sadasyata abhiyan in agra

आगरा में उपमुख्यमंत्री ने लगाई जिला योजना पर मुहर, 4.62 अरब से 'चमकेगी' ताजनगरी

Sun, 07 Jul 2019 02:06 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 07 Jul 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
deputy cm dr dinesh sharma launches bjp sadasyata abhiyan in agra
बैठक में उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा व अधिकारीगण - फोटो : अमर उजाला
आगरा जिले के प्रभारी मंत्री और प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने शनिवार को 4.62 अरब की जिला योजना पर मुहर लगाई। इससे पहले उन्होंने भाजपा के सदस्यता अभियान की शुरुआत की और पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। 
विज्ञापन


शहर के जयपुर हाउस स्थित महानगर भवन में भाजपा की ओर सदस्यता अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका शुभारंभ उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने किया। उन्होंने पटका पहनाकर लोगों को भाजपा की सदस्यता ग्रहण करवाई। 
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए दिनेश शर्मा ने कहा कि लोकसभा चुनाव में प्रदेश के 1.63 लाख बूथों में से भाजपा ने 1.33 लाख बूथों पर जीत दर्ज की है। अब हर बूथ को मजबूत बनाना है। दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी के कार्यकर्ता होने पर हमें गर्व होना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सदस्यता अभियान कार्यक्रम के बाद उपमुख्यमंत्री विकास भवन पहुंचे, जहां जिला योजना की समीक्षा बैठक की। बैठक के बाद पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि इस बार भाजपा को पिछली बार से अधिक वोट मिले हैं। 

पिछली बार 17 करोड़ वोट मिले थे। इस बार करीब 23 करोड़ वोट मिले हैं। इस दौरान जब पत्रकारों ने टोल प्लाजा पर सांसद रामशंकर कठेरिया के मामले पर सवाल पूछा तो उपमुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed