{"_id":"5f6aebec8ebc3ed97a1de6a0","slug":"deputy-cm-dinesh-sharma-will-discuss-candidate-of-tundla-assembly-seat","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीः टूंडला विधानसभा सीट के उपचुनाव पर मंथन करने पहुंचे उपमुख्यमंत्री, प्रत्याशी के नाम पर विचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः टूंडला विधानसभा सीट के उपचुनाव पर मंथन करने पहुंचे उपमुख्यमंत्री, प्रत्याशी के नाम पर विचार
Wed, 23 Sep 2020 12:03 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 23 Sep 2020 12:03 PM IST
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा पहुंचे टूंडला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूबे के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा बुधवार को टूंडला पहुंचे। उपमुख्यमंत्री उपचुनाव को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं से साथ बैठक करेंगे। साथ ही चुनाव जीतने को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे। उनके आगमन पर ठाकुर बीरी सिंह डिग्री कॉलेज में फिरोजाबाद के विधायक मनीष असीजा, जिलाध्यक्ष मानवेंद्र सिंह लोधी ने उनका स्वागत किया।
टूंडला विधानसभा सुरक्षित सीट के उपचुनाव को लेकर सभी दलों ने कमर कस ली है। जहां समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी अपने प्रचार-प्रसार में जुट गए हैं, वहीं उपचुनाव को लेकर भाजपा भी सक्रिय हो गई है।
उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा बुधवार को हेलीकॉप्टर से पहुंचे। यहां फिरोजाबाद रोड स्थित एक मैरिज होम में वह चुनाव से संबंधित भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। इसके अलावा वह जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के अलावा अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ भी बैठक करेंगे।
विज्ञापन
बसपा ने संजीव कुमार चक को बनाया प्रत्याशी
टूंडला विधानसभा सुरक्षित सीट के उपचुनाव में बसपा ने संजीव चक को प्रत्याशी बनाया है। मंगलवार को इसकी घोषणा आगरा-अलीगढ़ मंडल के मुख्य सेक्टर प्रभारी एवं पूर्व एमएलसी नौशाद अली ने की है। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद से ही कानून व्यवस्था फेल है।