फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Deputy CM Dinesh Sharma unveiled Deenayal Upadhyaya's statue in Agra

दीनदयाल उपाध्याय के सिद्धांतों पर चल रही योगी-मोदी सरकार: उपमुख्यमंत्री

Sun, 13 Jan 2019 04:43 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 13 Jan 2019 04:43 PM IST
विज्ञापन
Deputy CM Dinesh Sharma unveiled Deenayal Upadhyaya's statue in Agra
उपमुख्यमंत्री ने किया दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा का अनावरण - फोटो : अमर उजाला
आगरा में एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीन दयाल उपाध्याय की प्रतिमा का अनावरण रविवार को उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा ने किया। विधायक जगन प्रसाद गर्ग के प्रयास से आवास विकास कालोनी में सेंट्रल पार्क के पास स्थापित करीब 15 फुट की प्रतिमा के अनावरण के अवसर पर प्रदेश के वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल और मेयर नवीन जैन भी मौजूद रहे। 
विज्ञापन


प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय का मानना था कि जब तक अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ नहीं पहुंचेगा, तब तक कोई भी राष्ट्र उन्नति नहीं कर सकता है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय के इसी सिद्धांत को लेकर केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की यूपी सरकार चल रही है। वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर विधायक जगन प्रसाद गर्ग, हेमलता दिवाकर, राम प्रताप चौहान, जिलाध्यक्ष श्याम भदौरिया, मुरारी लाल फतेहपुरिया, सुरेश चंद गर्र्ग, वीरेंद्र अग्रवाल,  आदि मौजूद रहे। 

करीब 20 फुट ऊंची है प्रतिमा

Deputy CM Dinesh Sharma unveiled Deenayal Upadhyaya's statue in Agra
दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा का अनावरण - फोटो : अमर उजाला
करीब 15 फुट की प्रतिमा को पांच फुट ऊंचे प्लेटफार्म पर स्थापित किया गया है। इस तरह प्रतिमा की ऊंचाई करीब 20 फुट हो गई है। पार्क के बाहर लगाने का उद्देश्य यह है कि आते जाते हर कोई प्रतिमा को निहारे और पंडित जी सिद्धांतों के बारे में जान सकें। 

जब वापस बुलाया वित्त मंत्री को

डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा कार्यक्रम में पहले पहुंचे थे। संचालक ने उन्हें सभा को संबोधित करने के लिए पहले बुला लिया। उनके भाषण के दौरान वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल और विधायक जगन गर्ग पहुंचे। जब डिप्टी सीएम का भाषण का समाप्त हुआ तो प्रतिमा का अनावरण करा दिया। 

इसके बाद वित्त मंत्री से सभा को संबोधित करने के लिए कहा गया। वित्त मंत्री ने कहा कि जब उपमुख्यमंत्री बोल चुके हैं तो उसके बाद उनके बोलने का कोई औचित्य नहीं है। यह कहकर वे कार्यक्रम से जाने लगे तो मेयर नवीन जैन उन्हें मनाकर लाए। 

निगम नहीं लगा पाया प्रतिमा

पंडित दीन दयाल उपाध्याय की प्रतिमा को लेकर शहर में जमकर राजनीति हुई थी। नगर निगम ने भी प्रस्ताव पास किया था। नगर निगम आगरा कैंट पर अटल चौक प्रतिमा स्थापित करना चाहता है लेकिन अभी तक प्रतिमा नहीं लग पाई है जबकि विधायक जगन प्रसाद गर्ग ने पहले आंबेडकर विश्वविद्यालय में प्रतिमा लगवाने में सहयोग किया और अब आवास विकास में प्रतिमा लगवा दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed