{"_id":"5c3b3774bdec22737b7b6d62","slug":"deputy-cm-dinesh-sharma-slams-sp-bsp-alliance","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गठबंधन से सपा और बसपा के कार्यकर्ता नाराज, भाजपा से कर रहे संपर्क: उपमुख्यमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गठबंधन से सपा और बसपा के कार्यकर्ता नाराज, भाजपा से कर रहे संपर्क: उपमुख्यमंत्री
Sun, 13 Jan 2019 06:50 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 13 Jan 2019 06:50 PM IST
विज्ञापन
कार्यक्रम को संबोधित करते उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
आगरा में भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ, ब्रज क्षेत्र की ओर से आरबीएस कॉलेज में रविवार को आयोजित शिक्षक सम्मेलन में हिस्सा लेने पहुंचे उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने सपा और बसपा के गठबंधन पर जमकर प्रहार किया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि ये दो नेताओं का बंधन है, कार्यकर्ता मुक्त हैं। इस गठबंधन से नाराज सपा और बसपा के कार्यकर्ता भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं से संपर्क कर रहे हैं। इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने भाजपा की जीत का दावा किया।
विज्ञापन
डॉ दिनेश शर्मा ने कहा कि सपा सरकार में बसपा कार्यकर्ताओं पर कहर बरपाया गया और बसपा सरकार में सपा कार्यकर्ताओं पर। इन दोनों दलों के कार्यकर्ता भाजपा की ओर देख रहे हैं। पार्टी के द्वार खुले भी हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
'जो डरते हैं, वो गठबंधन करते हैं'
उन्होंने कहा कि डरे हुए लोगों ने गठबंधन किया है। जो डरते हुए वही गठबंधन करते हैं। विपक्षी विचारधारा वालों का सत्ता मोह बंधन हुआ है। इन सबको योगी और मोदी से डर है। डरे हुए लोग मिलकर चुनाव जीतने का सपना देख रहे हैं।
शर्मा ने कहा कि प्रदेश की जनता समझदार है। वर्ष 2017 में भी गंठबंधन हुआ था, फाइव स्टार होटल में प्रेस कांफ्रेंस हुई थी, उसी होटल में फिर प्रेस कांफ्रेंस हुई है। फिर नजीता सामने आएगा।
भाजपा अपने बल पर चुनाव जीतेगी। नरेंद्र मोदी ही प्रधानमंत्री बनेंगे। चुनाव का बिगुल बज चुका है। बूथ स्तर तक का कार्यकर्ता सक्रिय हो गया है। इस बार प्रदेश में 74 से ज्यादा सीटें भाजपा के हिस्से आएंगी।
नेताजी भी गंठबंधन से दुखी
उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि नेताजी (मुलायम सिंह यादव) भी इस गठबंधन से दुखी हैं। यही वजह है कि उन्होंने इसके संबंध में अभी तक एक भी शब्द नहीं बोला। आज लोहिया जी की आत्मा भी कष्ट में होगी। उन्होंने सोचा नहीं होगा कि उनके सिद्धांतों को ठेस पहुंचाया जाएगा।