फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   deputy cm dinesh sharma slams sp bsp alliance

गठबंधन से सपा और बसपा के कार्यकर्ता नाराज, भाजपा से कर रहे संपर्क: उपमुख्यमंत्री

Sun, 13 Jan 2019 06:50 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 13 Jan 2019 06:50 PM IST
विज्ञापन
deputy cm dinesh sharma slams sp bsp alliance
कार्यक्रम को संबोधित करते उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा - फोटो : अमर उजाला

आगरा में भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ, ब्रज क्षेत्र की ओर से आरबीएस कॉलेज में रविवार को आयोजित शिक्षक सम्मेलन में हिस्सा लेने पहुंचे उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने सपा और बसपा के गठबंधन पर जमकर प्रहार किया। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ये दो नेताओं का बंधन है, कार्यकर्ता मुक्त हैं। इस गठबंधन से नाराज सपा और बसपा के कार्यकर्ता भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं से संपर्क कर रहे हैं। इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने भाजपा की जीत का दावा किया।  
विज्ञापन


डॉ दिनेश शर्मा ने कहा कि सपा सरकार में बसपा कार्यकर्ताओं पर कहर बरपाया गया और बसपा सरकार में सपा कार्यकर्ताओं पर। इन दोनों दलों के कार्यकर्ता भाजपा की ओर देख रहे हैं। पार्टी के द्वार खुले भी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

'जो डरते हैं, वो गठबंधन करते हैं'

उन्होंने कहा कि डरे हुए लोगों ने गठबंधन किया है। जो डरते हुए वही गठबंधन करते हैं। विपक्षी विचारधारा वालों का सत्ता मोह बंधन हुआ है। इन सबको योगी और मोदी से डर है। डरे हुए लोग मिलकर चुनाव जीतने का सपना देख रहे हैं। 

शर्मा ने कहा कि प्रदेश की जनता समझदार है। वर्ष 2017 में भी गंठबंधन हुआ था, फाइव स्टार होटल में प्रेस कांफ्रेंस हुई थी, उसी होटल में फिर प्रेस कांफ्रेंस हुई है। फिर नजीता सामने आएगा। 

भाजपा अपने बल पर चुनाव जीतेगी। नरेंद्र मोदी ही प्रधानमंत्री बनेंगे। चुनाव का बिगुल बज चुका है। बूथ स्तर तक का कार्यकर्ता सक्रिय हो गया है। इस बार प्रदेश में 74 से ज्यादा सीटें भाजपा के हिस्से आएंगी। 

नेताजी भी गंठबंधन से दुखी 

उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि नेताजी (मुलायम सिंह यादव) भी इस गठबंधन से दुखी हैं। यही वजह है कि उन्होंने इसके संबंध में अभी तक एक भी शब्द नहीं बोला। आज लोहिया जी की आत्मा भी कष्ट में होगी। उन्होंने सोचा नहीं होगा कि उनके सिद्धांतों को ठेस पहुंचाया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed