फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Deputy CM Dinesh Sharma refuses help to accused VHP workers in religion conversion case

विदेश मंत्रालय तक पहुंचा यह मामला, आरोपी विहिप कार्यकर्ताओं को जाना होगा जेल

Fri, 02 Nov 2018 07:20 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Fri, 02 Nov 2018 07:20 PM IST
विज्ञापन
Deputy CM Dinesh Sharma refuses help to accused VHP workers in religion conversion case
धर्मांतरण को लेकर मारपीट। - फोटो : अमर उजाला
आगरा में पिछले दिनों एक होटल में धर्मांतरण की सूचना पर तोड़फोड़ और मारपीट करने के आरोपी बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं की मुश्किल कम होती नहीं दिख रही। उनकी मदद पर उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने साफ कहा है कि आरोपियों को पहले जेल जाना होगा। उसके बाद ही उनकी कोई मदद हो सकेगी।
विज्ञापन


होटल एवर ग्रीन में भाजपा लोकसभा चुनाव संचालन समिति की बैठक के बाद उपमुख्यमंत्री संघ पदाधिकारियों से मिले। पदाधिकारियों ने कहा कि पुलिस आरोपी बनाए गए कार्यकर्ताओं के घरों में दबिश दे रही है। उन्होंने इस कार्रवाई को रोकने के लिए कहा। 
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, उप मुख्यमंत्री सीधे तौर पर मदद करने का आश्वासन देने से बचे। उनका कहना था कि यह मामला विदेश मंत्रालय तक पहुंच गया है। वहां से प्रदेश सरकार के पास मारपीट के तीन फोटो आए हैं, इसमें विहिप कार्यकर्ता साफ नजर आ रहे हैं। ऐसे में सीधे तौर पर मदद संभव नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मदद का भरोसा

उपमुख्यमंत्री ने कहा है कि फिलहाल पुलिस कार्रवाई में कोई अड़चन न खड़ी की जाए। आरोपियों की जमानत कराई जाए। इसके बाद हर संभव मदद का भरोसा दिया। इस संबंध में विहिप के प्रांत उपाध्यक्ष सुनील पाराशर के नेतृत्व में भी एक प्रतिनिधिमंडल डिप्टी सीएम से मिला। 

गौरतलब है कि 31 अक्टूबर को होटल समोवर के बेसमेंट में ईसाई धर्म सभा से जुड़ा आयोजन किया गया था। उसमें धर्मांतरण का हल्ला मच गया। इस पर बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी पहुंच गए। उनका आरोप है कि लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई जा रही थी। 

विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने धर्म प्रचारकों की हाकी डंडों से बेरहमी से पिटाई कर दी। होटल में तोड़फोड़ की। मामले में धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने की धारा में मुकदमा दर्ज कराया गया है। बाद में मारपीट करने वालों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed