{"_id":"5bdc5642bdec2269332778a1","slug":"deputy-cm-dinesh-sharma-refuses-help-to-accused-vhp-workers-in-religion-conversion-case","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"विदेश मंत्रालय तक पहुंचा यह मामला, आरोपी विहिप कार्यकर्ताओं को जाना होगा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेश मंत्रालय तक पहुंचा यह मामला, आरोपी विहिप कार्यकर्ताओं को जाना होगा जेल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Fri, 02 Nov 2018 07:20 PM IST
विज्ञापन
धर्मांतरण को लेकर मारपीट।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में पिछले दिनों एक होटल में धर्मांतरण की सूचना पर तोड़फोड़ और मारपीट करने के आरोपी बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं की मुश्किल कम होती नहीं दिख रही। उनकी मदद पर उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने साफ कहा है कि आरोपियों को पहले जेल जाना होगा। उसके बाद ही उनकी कोई मदद हो सकेगी।
होटल एवर ग्रीन में भाजपा लोकसभा चुनाव संचालन समिति की बैठक के बाद उपमुख्यमंत्री संघ पदाधिकारियों से मिले। पदाधिकारियों ने कहा कि पुलिस आरोपी बनाए गए कार्यकर्ताओं के घरों में दबिश दे रही है। उन्होंने इस कार्रवाई को रोकने के लिए कहा।
सूत्रों के अनुसार, उप मुख्यमंत्री सीधे तौर पर मदद करने का आश्वासन देने से बचे। उनका कहना था कि यह मामला विदेश मंत्रालय तक पहुंच गया है। वहां से प्रदेश सरकार के पास मारपीट के तीन फोटो आए हैं, इसमें विहिप कार्यकर्ता साफ नजर आ रहे हैं। ऐसे में सीधे तौर पर मदद संभव नहीं है।

मदद का भरोसा
उपमुख्यमंत्री ने कहा है कि फिलहाल पुलिस कार्रवाई में कोई अड़चन न खड़ी की जाए। आरोपियों की जमानत कराई जाए। इसके बाद हर संभव मदद का भरोसा दिया। इस संबंध में विहिप के प्रांत उपाध्यक्ष सुनील पाराशर के नेतृत्व में भी एक प्रतिनिधिमंडल डिप्टी सीएम से मिला।
गौरतलब है कि 31 अक्टूबर को होटल समोवर के बेसमेंट में ईसाई धर्म सभा से जुड़ा आयोजन किया गया था। उसमें धर्मांतरण का हल्ला मच गया। इस पर बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी पहुंच गए। उनका आरोप है कि लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई जा रही थी।
विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने धर्म प्रचारकों की हाकी डंडों से बेरहमी से पिटाई कर दी। होटल में तोड़फोड़ की। मामले में धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने की धारा में मुकदमा दर्ज कराया गया है। बाद में मारपीट करने वालों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है।