{"_id":"631a271fe7bcea29a4281b3f","slug":"deputy-cm-brijesh-pathak-tweet-soronji-the-birthplace-of-tulsidas","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj: डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने सोरों जी को बताया तुलसीदास का जन्मस्थान, ट्वीट के बाद दौड़ी खुशी की लहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj: डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने सोरों जी को बताया तुलसीदास का जन्मस्थान, ट्वीट के बाद दौड़ी खुशी की लहर
Thu, 08 Sep 2022 11:02 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 08 Sep 2022 11:02 PM IST
सार
कासगंज से जाने के बाद डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने एक ट्वीट किया, जिसमें सोरों जी को पौराणिक तीर्थ स्थल बताते हुए कहा कि यह संत तुलसीदास का जन्म स्थान भी है।
विज्ञापन
डिप्टी सीएम बृजेश पाठक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाकवि तुलसीदास के जन्मस्थान को लेकर विवाद सुर्खियों में है। ऐसे में कासगंज आए डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के एक ट्वीट से लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। डिप्टी सीएम ने ट्वीट किया, जिसमें सोरोंजी को बताया तुलसीदास का जन्मस्थान बताया। बता दें इससे पहले योगी सरकार द्वारा तुलसीदास के जन्मस्थान राजापुर बताए जाने को लेकर लोगों में आक्रोश था।
बदायूं से एटा जाते समय यूपी सरकार के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक का काफिला अचानक सोरों जी तिराहे पर रुका। तीर्थ पुरोहितों ने उनका स्वागत किया। कासगंज गेट भगवान वराह मूर्ति के समीप डिप्टी सीएम के काफिले को रोककर भाजपा नेताओं व पुरोहितों ने जोरदार स्वागत किया । डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने भगवान वराह मूर्ति के दर्शन कर शीघ्र तीर्थंनगरी आने वायदा किया। डिप्टी सीएम का काफिला यहां से सीधे निकल गया।
वहीं कासगंज से जाने के बाद डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने एक ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने लिखा कि 'आज अति प्रसिद्ध अलौकिक दिव्य मोक्ष प्रदायिनी स्थली सोरों शूकरक्षेत्र (कासगंज जनपद) में भगवान विष्णु के अवतार भगवान वराह जी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करने का परम सौभाग्य प्राप्त हुआ एवं कार्यकर्ताओं द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया।' इस ट्वीट में उन्होंने सोरों जी को पौराणिक तीर्थ स्थल बताते हुए कहा कि यह संत तुलसीदास का जन्म स्थान भी है।
विज्ञापन
डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने सोरों से एटा की ओर जाने के बाद रात्रि करीब 10:00 बजे अपने टि्वटर हैंडल पर ये ट्वीट किया। तीर्थ नगरी के लोगों को जब डिप्टी सीएम के इस ट्वीट की जानकारी मिली तो सभी खुश हो उठे। क्योंकि सोरों जी के लोग पिछले तीन माह से संत तुलसी दास की जन्म भूमि सोरों जी बताते हुए सरकार को तमाम साक्ष्य दे रहे थे। बता दें सीएम के ट्विटर हैंडल से राजापुर को तुलसी जन्म स्थान बताने हुए ट्वीट किया, तभी से लोग इस बात को लेकर गुस्से में थे और भ्रम दूर करने की मांग कर रहे थे।