फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Deputy CM Brajesh Pathak says muslim invaders built mosque by demolishing the temple in Mathura

Shri Krishna Janmabhoomi: मथुरा में बोले उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक- मुस्लिम आक्रांताओं ने मंदिर को तोड़कर बनाई मस्जिद

Thu, 19 May 2022 08:39 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 19 May 2022 08:39 PM IST
सार

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक गुरुवार को गोवर्धन स्थित शंकराचार्य आश्रम पहुंचे। उन्होंने शंकराचार्य से ब्रज के धार्मिक महत्व पर चर्चा की। श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर कहा कि मुस्लिम आक्रांताओं ने हिंदुओं पर अत्याचार कर मंदिर को तोड़कर मस्जिद को बनाया गया। 

विज्ञापन
Deputy CM Brajesh Pathak says muslim invaders built mosque by demolishing the temple in Mathura
शंकराचार्य आश्रम में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह प्रकरण पर कहा कि मुस्लिम आक्रांताओं ने हिंदुओं पर अत्याचार कर मंदिर को तोड़कर मस्जिद बनाई है। अब प्रदेश में भाजपा की सरकार है। अब यहां कानून का राज चलता है। ज्ञानवापी प्रकरण पर उन्होंने कहा कि न्यायालय के आदेश का सम्मान करते हैं। चाहे ज्ञानवापी हो या श्रीकृष्ण जन्मभूमि, अदालत के निर्णय का सभी को सम्मान करना चाहिए। 

विज्ञापन

दानघाटी मंदिर में किए गिरिराजजी के दर्शन 

गुरुवार को उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक पत्नी नम्रता पाठक के साथ धार्मिक यात्रा पर मथुरा के गोवर्धन पहुंचे। उन्होंने गिरिराज परिक्रमा मार्ग स्थित शंकराचार्य आश्रम में पुरी पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अधोक्षजानंद देवतीर्थ से आशीर्वाद लिया। उन्होंने शंकराचार्य से ब्रज के धार्मिक महत्व पर चर्चा की। बिलछू कुंड के विकास कार्यों की जानकारी ली। इसके बाद दानघाटी मंदिर में गिरिराजजी के दर्शन कर मनौती मांगी। 

विज्ञापन


दानघाटी मंदिर के सेवायत मथुरा दास कौशिक ने उपमुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। समाजसेवी गौतम खंडेलवाल ने गोवर्धन में सौ शैय्या अस्पताल बनवाने की मांग की। बता दें कि आगरा में हुनर हाट का शुभारंभ करने के बाद उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक मथुरा पहुंचे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Deputy CM Brajesh Pathak says muslim invaders built mosque by demolishing the temple in Mathura
बांकेबिहारी मंदिर में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक - फोटो : अमर उजाला

बांकेबिहारी मंदिर में की पूजा 

उपमुख्यमंत्री शाम सात बजे वृंदावन पहुंचे। यहां उन्होंने ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की। मंदिर के सेवायत आचार्य गोपी गोस्वामी ने उन्हें पूजन कराया। इसके बाद वह जयपुर मंदिर स्थित ब्रज अकादमी श्रीपाद बाबा की गोशाला पहुंचे। उन्होंने परिवार के साथ दामोदर बाबा से आशीर्वाद लेकर आध्यात्मिक चर्चा की। यहां पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि ज्ञानवापी मामले में अदालत का जो निर्णय आएगा, वह मान्य होगा। 

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश तेजी के साथ विकास के पथ पर अग्रसर हो रहा है। ठाकुर बांकेबिहारी से प्रार्थना है, प्रदेश इसी तरह से तरक्की करता रहे। प्रदेश में क्राइम का ग्राफ गिरा है और अपराधी प्रदेश छोड़कर भाग गए हैं। सरकार मथुरा-वृंदावन एवं गोवर्धन सहित ब्रज क्षेत्र का समग्र विकास कराने के लिए कृत संकल्पित है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed