फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Deputy CM Brajesh Pathak reviews development works and law and order in Agra

Agra News : डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने की विकास कार्यों की समीक्षा, डीएम को दिए निगरानी के निर्देश

Sat, 06 Aug 2022 06:44 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 06 Aug 2022 06:44 PM IST
सार

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने ताजनगरी में खोदी पड़ी सड़कें, गड्डों व विभागों में आपसी समन्वय की कमी पर अधिकारियों के पेंच कसे। उन्होंने कहा कि शहर में जाम नहीं लगना चाहिए। खोदाई से किसी को असुविधा न हो। गड्ढों की समस्या को दूर करने के निर्देश दिए।  

विज्ञापन
Deputy CM Brajesh Pathak reviews development works and law and order in Agra
बैठक में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, विधायक और जिला पंचायत अध्यक्ष - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा मंडल के प्रभारी मंत्री के रूप में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने शनिवार को संजय प्लेस स्थित विकास भवन में विकास कार्यों व कानून व्यवस्था की समीक्षा की। विधायकों ने शहर में खोदी पड़ी सड़कें, गड्ढे, जाम व दुर्घटनाओं की समस्या उठाई, तो डिप्टी सीएम ने जिलाधिकारी से कहा कि नगर में विकास कार्यों की निगरानी आपकी जिम्मेदारी है।

विज्ञापन


पहली बार समीक्षा को आए डिप्टी सीएम दोपहर ढाई बजे विकास भवन पहुंचे। डीएम प्रभु नारायण सिंह ने प्रजेंटेशन से योजनाओं की प्रगति बताई। सबसे पहले हर घर तिरंगा पर बात हुई। फिर मेट्रो के कार्यों का जिक्र आया। तभी एक विधायक ने शिकायत करते हुए कहा कि जहां मेट्रो का काम चल रहा है, वहां जाम लगता है। सड़क पर गड्ढे हैं। 
विज्ञापन


मेट्रो अधिकारी ने कहा कि वहां स्मार्ट सिटी भी काम कर रहा है। तभी डीएम ने डिप्टी सीएम को बताया कि स्मार्ट सिटी के कुछ कार्य रह गए हैं। जिसकी वजह से कुछ समस्या है। डिप्टी सीएम पाठक ने डीएम से कहा कि समन्वय स्थापित कर कार्य कराएं। नगर में विकास कार्यों की निगरानी व समन्वय आपकी ड्यूटी है। कहीं जाम नहीं लगना चाहिए। खोदाई से किसी को असुविधा न हो। गहरे गड्ढे में कोई दुर्घटना न हों। इंजीनियरिंग के हिसाब से काम हों। कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित कराएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

अमृत योजना के कार्य तय समय में पूरा करें 

डिप्टी सीएम ने गोआश्रय स्थलों के लिए समय पर धनराशि जारी करने, कायाकल्प के तहत बने स्कूलों का निरीक्षण, शिक्षकों की शतप्रति उपस्थिति, अस्पतालों में दवा खत्म होने से पहले मांग पत्र जारी करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में स्मार्ट सिटी के सीईओ व नगरायुक्त निखिल टीकाराम फुंडे ने बताया कि 19 कार्यों में 16 कार्य हो चुके हैं। डिप्टी सीएम ने निर्देश दिए कि अमृत योजना के कार्यों का समय सीमा में किया जाए। 

बैठक में नगरायुक्त ने बताया कि 10 हजार बंदरों को पकड़ने के लिए एजेंसी से करार हो गया है। वन विभाग से अनुमति का इंतजार है। अमृत सरोवर के तहत तालाबों की खोदाई, रोस्टर के अनुसार विद्युत आपूर्ति, कम्प्यूटरयुक्त सचिवालय भवनों का निर्माण, कन्या सुमंगला, स्वच्छता मिशन, बच्चों को पुष्टाहार वितरण में लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं।

लूट व हत्याओं पर किया है वर्कआउट

कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए डिप्टी सीएम ने कहा किसी भी स्थिति में कानून व्यवस्था नहीं बिगड़नी चाहिए। बीट स्तर पर पुलिस सक्रिय रहे। सड़कों पर जाम न लगे। वाहन खड़े न हों। अवैध पार्किंग न होने दी जाएं। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने डिप्टी सीएम को बताया कि हाल ही में शहर में हुई हत्या व लूट की घटनाओं पर वर्कआउट किया है। 

कहीं प्रेस तो नहीं बैठी यहां...

प्रभारी मंत्री व डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक की बैठक में मीडिया कर्मी मौजूद थे। डिप्टी सीएम डीएम को ड्यूटी बता रहे थे। तभी अचानक उन्होंने पूछा, कहीं प्रेस तो नहीं बैठी है...। जवाब मिला, कुछ प्रेस के लोग मौजूद हैं। फिर डिप्टी सीएम ने मीडिया कर्मियों से कहा, मैं बाहर आने के बाद आपको अंदर जो कुछ होगा वह सब बता दूंगा। कृपया आप बाहर इंतजार कर लीजिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed