फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Deputy CM Brajesh Pathak attack on samajwadi party chief Akhilesh Yadav in agra

UP: 'सपा शासनकाल में था गुंडों का बोलबाला...', डिप्टी सीएम का विपक्ष पर निशाना; बोले- 2027 में भी बनेगी सरकार

Sat, 13 Sep 2025 04:14 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sat, 13 Sep 2025 04:14 PM IST
सार

आगरा में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। कहा कि समाजवादी पार्टी के शासनकाल में गुंडों का बोलबाला था। उन्होंने कहा कि अब अपराधी जेल में हैं।

विज्ञापन
Deputy CM Brajesh Pathak attack on samajwadi party chief Akhilesh Yadav in agra
मरीजों से बात करते डिप्टी सीएम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि सत्ता जाने से सपा मुखिया अखिलेश यादव कुंठित हो चुके हैं। सपा सरकार में गुंडे-माफिया, चोर-उचक्के और लफंगों का आतंक था और लोगों से चौथ वसूली जाती थी।
विज्ञापन


जिला अस्पताल का निरीक्षण करने आए उपमुख्यमंत्री ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि प्रदेश में जब-जब सपा सरकार रही है तब अपहरण, लूट, चौथ वसूलना सामान्य बात थी। सड़कों पर बदमाशों का बोलबाला था और अराजकता फैली हुई थी। आगरा, इटावा समेत प्रदेश की जनता इसे भूली नहीं है।
विज्ञापन


हम दावे से कह सकते हैं कि योगी सरकार में कानून व्यवस्था नंबर एक पर है और प्रदेश का चौतरफा विकास हो रहा है। योगीराज में अपराधी जेल में हैं या फिर प्रदेश छोड़कर चले गए हैं। 2027 में योगी सरकार बंपर जीत के साथ फिर से सत्ता में वापसी करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed