फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya may be visit to mainpuri

मैनपुरी: उपमुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, योजनाओं की रिपोर्ट तैयार करने में जुटे अफसर

Sat, 07 May 2022 12:42 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 07 May 2022 12:42 AM IST
सार

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने गुरुवार और शुक्रवार दो दिन आगरा जिले में योजनाओं की प्रगति का हाल जाना। संभावना जताई जा रही है कि  उपमुख्यमंत्री शनिवार को मैनपुरी भी आ सकते हैं। 

विज्ञापन
Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya may be visit to mainpuri
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के मैनपुरी आने को लेकर प्रशासन अलर्ट है। शनिवार को उनके मैनपुरी आने की संभावना जताई जा रही है। इसके चलते शुक्रवार को दिन भर अधिकारी और कर्मचारी तैयारियों में जुटे रहे। हालांकि शाम तक मैनपुरी आगमन का कोई लिखित कार्यक्रम जारी नहीं हो सका है। 

विज्ञापन


इस बार शासन ने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को आगरा मंडल का मंडलीय प्रभारी मंत्री नामित किया है। गुरुवार और शुक्रवार दो दिन उपमुख्यमंत्री आगरा में रहे। इस दौरान उन्होंने विकास कार्यों की हकीकत जानकारी। जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनी। शनिवार को उपमुख्यमंत्री फिरोजाबाद में समीक्षा बैठक के लिए आ रहे हैं। 

विज्ञापन

योजनाओं की रिपोर्ट तैयार कर रहे अफसर 

ऐसे में मैनपुरी में भी उपमुख्यमंत्री के आने की प्रबल संभावना है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। सभी अधिकारी और कर्मचारी विभागीय योजनाओं की रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं। ताकि अगर उपमुख्यमंत्री आते हैं तो प्रशासन के पास तैयारी पूरी है। इससे पहले भी उपमुख्यमंत्री के आने को लेकर बीते सप्ताह ही तैयारियां की गई थीं। तब उपमुख्यमंत्री मथुरा में बैठक करने के बाद वापस लखनऊ लौट गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन


मई के दूसरे पखवाड़े से विधानसभा सदन शुरू हो रहा है। ऐसे में कयास लगाया जा रहा है कि इससे पहले ही उपमुख्यमंत्री मैनपुरी आकर समीक्षा बैठक करेंगे। देर शाम तक अधिकारी और कर्मचारी तैयारियों में जुटे रहे। हालांकि शाम तक उपमुख्यमंत्री के आगमन का कोई लिखित कार्यकम जारी नहीं हो सका। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed