फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   deputy chief minister dr dinesh sharma agra visits on today

उपमुख्यमंत्री जी, अब जमीन पर काम देखना चाहते हैं ताजनगरी के लोग

Sat, 15 Sep 2018 12:13 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Sat, 15 Sep 2018 12:13 PM IST
विज्ञापन
deputy chief minister dr dinesh sharma agra visits on today
उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा - फोटो : amar ujala
उप मुख्यमंत्री और आगरा के प्रभारी मंत्री डॉ. दिनेश शर्मा एक बार फिर दो दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान समीक्षा मीटिंग होगी और विकास कार्यो पर चर्चा की जाएगी। इससे पहले भी वो 10 से ज्यादा मर्तबा यहां बैठक कर चुके हैं, लेकिन नतीजा अभी तक सिफर है। 
विज्ञापन


ताजनगरी में उनकी बैठकों का असर नजर नहीं आ रहा और क्या कहें, सड़कों के गड्ढे तक नहीं भरे गए। स्मार्ट सिटी योजना का कोई काम अभी तक नजर नहीं आया है। एसएन मेडिकल कॉलेज के हालात भी ऐसे ही हैं, जैसे पहले हुआ करते थे।
विज्ञापन


संगठन पदाधिकारियों के साथ करेंगे मंथन

उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा 15 सितंबर को दोपहर 2:25 बजे हेलीकॉप्टर से खेरिया हवाई अड्डे पर उतरेंगे। यहां से सर्किट हाउस जाएंगे। शाम पांच बजे जयपुर हाउस स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचेंगे और संगठन पदाधिकारियों के साथ समन्वयक बैठक करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद शाम 6:30 बजे तक उप मुख्यमंत्री भाजपा कार्यालय पर रहेंगे। रात में विश्राम सर्किट हाउस में करेंगे। रविवार को सुबह 9:30 बजे से विकास भवन में जिला योजना समिति की बैठक में शिरकत करेंगे।

दिए थे ये निर्देश

- एसएन मेडिकल कॉलेज में व्यवस्थाएं ठीक की जाएंगी, मरीजों को तकलीफ नहीं होगी।
- सड़कों को गड्ढा मुक्त किया जाएगा, इसके लिए अभियान चलाया जाएगा।
- राशन वितरण प्रणाली को ठीक किया जाए, हर गरीब को राशन मिले।
- स्मार्ट सिटी के काम में देरी नहीं की जाए, जनता को काम नजर आने चाहिए।
- ताजमहल के  पास प्रो पुअर टूरिज्म के तहत तेजी से विकास कार्य कराए जाएं।

ये है हकीकत

- अभी भी मरीज उपचार के लिए भटक रहे हैं, आए दिन हंगामा हो रहा है।
- सड़कों में पहले से ज्यादा गड्ढे हो गए हैं, इनकी वजह से हादसे भी हो रहे हैं।
- गरीबों के राशन को डीलर डकार रहे हैं, इसका खुलासा हाल ही में हुआ है।
- स्मार्ट सिटी योजना मजाक बनकर रह गई है, कोई काम शुरू तक  नहीं हो पाया है।
- प्रो पुअर टूरिज्म के लिए 150 करोड़ का बजट तो है, लेकिन काम नहीं किए जा रहे।

समस्याओं से जूझ रहा देवरैठा

आगरा ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के देवरैठा क्षेत्र के लोग सालों से मूलभूत सुविधाओं से जूझ रहे हैं। वर्ष 2009 में यहां सड़क, नाली, खंरजा का निर्माण कार्य अधूरा छोड़ दिया गया था। तब से ऐसा ही पड़ा है। इसकी वजह से क्षेत्र में जलभराव समस्या बनी हुई है। 

स्थानीय स्तर पर अधिकारियों से फरियाद करते-करते क्षेत्रीय लोगों की हिम्मत जवाब दे गई। उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा के यहां से तीन बार कार्रवाई के लिए स्थानीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया लेकिन अधिकारियों ने इसे नजरअंदाज कर दिया। स्थिति यह है कि लोग आज भी नारकीय हालात से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed