फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   depty cm in Mainpuri

मैनपुरी में जिला योजना का खाका तैयार, डिप्टी सीएम करेंगे अनुमोदन

Fri, 22 Jan 2021 11:12 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jan 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
depty cm in Mainpuri
कलक्ट्रेट सभागार - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। आगामी वित्तीय वर्ष में विकास कार्यों के लिए जिला योजना का खाका तैयार हो चुका है। 24 जनवरी को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में इसका अनुमोदन होगा। 280 करोड़ की धनराशि के कुल 36 विभागों ने अपने प्रस्ताव जिला योजना में शामिल कराए हैं।
विज्ञापन

हर साल विकास कार्यों की रूपरेखा बनाने के लिए जिला योजना की बैठक होती है। इसमें पूरे वित्तीय वर्ष में कराए जाने वाले विकास कार्यों के लिए विभिन्न योजनाओं पर धनराशि खर्च करने के लिए योजना बनाकर उसका अनुमोदन जनप्रतिनिधि करते हैं। वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए जिला प्रशासन की ओर से जिला योजना का खाका तैयार कर लिया गया है।
विज्ञापन

इसमें 36 विभागों के कुल 280.77 करोड़ के प्रस्ताव शामिल हैं। 24 जनवरी को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जिला योजना के प्रस्ताव का अनुमोदन किया जाएगा। बैठक में सभी विधायक व नामित सदस्यों के साथ ही अधिकारी भी प्रतिभाग करेंगे। जिला प्रशासन बैठक की तैयारियों में जुटा हुआ है। हालांकि खबर लिखे जाने तक उप मुख्यमंत्री के आने का आधिकारिक कार्यक्रम जारी नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनरेगा, छात्रवृत्ति, पेंशन और कृषि पर विशेष जोर
प्रस्तावित जिला योजना में श्रमिकों को रोजगार दिलाने के लिए संचालित योजना मनरेगा पर विशेष जोर दिया गया है। इसके साथ ही कृषि, छात्रवृत्ति व पेंशन योजनाओं के लिए भी पर्याप्त मात्रा में बजट का प्रावधान किया गया है। हालांकि इस पर अनुमोदन के बाद ही अंतिम मुहर लग सकेगी।

वर्जन
जिला योजना का बैठक 24 जनवरी को प्रस्तावित है। इसके लिए प्रशासन की ओर से तैयारी पूरी है। उप मुख्यमंत्री की ओर से बैठक में जिला योजना का अनुमोदन किया जाएगा।
ईशा प्रिया, मुख्य विकास अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed