फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Depot's fleet will increase, two new buses will arrive before Diwali

Agra News: डिपो का बढ़ेगा बेड़ा, दीपावली से पहले दो नई बसें आएंगी

Thu, 09 Nov 2023 12:01 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 09 Nov 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
Depot's fleet will increase, two new buses will arrive before Diwali
कासगंज। डिपो को शीघ्र दो नई बस मिलेंगी। जिससे डिपो में बसों का बेड़ा बढ़ जाएगा। वहीं बीएस-6 बस होने के कारण यह बसें दिल्ली तक का सफर करेंगी। जिससे दिवाली पर्व पर आने जाने वाले यात्रियों को सहूलियतें मिलेंगी। डिपो पर वर्तमान में 86 बसों का बेड़ा है। इननमें से मात्र 10 बसें ही बीएस-6 हैं। दो नई बसों के आने से बीएस-6 बसें 12 हो जाएंगी। पर्व पर यात्रियों की संख्या बढ़ जाती है। जिससे बसों की किल्लत का सामना यात्रियों को करना पड़ता है। निगम पर्व से पूर्व दो नई बनें डिपो भेज रहा है। इससे डिपो में बसों की संख्या बढ़ने के साथ फेरे बढ़ाकर यात्रियों को का सफर भी होगा। यह बसें शीघ्र ही कानपुर से डिपो पर मंगाई जाएंगी। बीएस-6 होने के कारण उन्हें दिल्ली मार्ग पर लगाए जाने की योजना डिपो की है। जिससे दिल्ली, अलीगढ़, खुर्जा, गाजियाबाद, नोएडा सहित अन्य महानगरों से लोगों को आने जाने में सुविधा होगी। मुरादाबाद के लिए एक और बस सेवा शुरू : कासगंज से मुरादाबाद के लिए एक ही बस है। जो सुबह 7 बजे बस स्टेशन जाती है और वापसी में मुरादाबाद से 12 बजे रवाना होती है। एक बस होने के कारण विल्सी, मुरादाबाद की ओर जाने वाले यात्रियों को दिक्कतें होती हैं। इसी के चलते डिपो एक और बस शुरू कर दी है। यह बस सुबह 9 बसे कासगंज बस स्टेशन से जाएगी और मुरादाबाद से 2 बजे चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article