फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Depot got two new BS-6 buses, drivers left for Kanpur to pick up the buses.

Agra News: डिपो को मिली दो नई बीएस-6 बसें, बसों को लेने चालक कानपुर रवाना

Sun, 10 Dec 2023 11:33 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 10 Dec 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
Depot got two new BS-6 buses, drivers left for Kanpur to pick up the buses.
कासगंज। डिपो को दो नई बीएस-6 बसों का सौगात मिला। जिसे लेने के लिए डिपो से चालक कानपुर स्थित निगम के वर्कशॉप रवाना हो गए। एक-दो दिन में ये बसें डिपाे पर पहुंचेंगी। इसके बाद दोनों बसों को डिपो के बेड़े में शामिल किया जाएगा। इन बसों के मिलने के बाद डिपो में कुल बसों की संख्या 91 हो जाएगी।
विज्ञापन

नवंबर में माह में डिपो को चार नई बीएस-6 बसें मिली थीं। यह सिलसिला अभी भी जारी है। दिसंबर माह के प्रथम सप्ताह में भी डिपो को दो नई बसें मुख्यालय से उपलब्ध कराई गई है। पूर्व में मिली चार बसों को दिल्ली फर्रुखाबाद और दिल्ली नरदौली रोड पर संचालित किया जा रहा है। अब मिलीं दो नई बसों के लिए स्थानीय डिपो प्रशासन रूट निधाZरित करेगा। इन बसों के मिलने के बाद डिपो में बसों की संख्या 91 हो जाएगी। बसों की संख्या के बढ़ने से जहां निगम का आय बढ़ेगा, वहीं यात्रियों को सुविधा मिलेगी। बताते चले कि कासगंज डिपो में अब बीएस-6 बसों की संख्या 16 हो जाएगी। दिल्ली मार्ग सहित अन्य मार्गों के लिए यात्रियों को बसों की किल्लत का सामना नहीं करना होगा।
विज्ञापन

एआरएम विजय कुमार गंगवार ने बताया कि नई बसों को लेने के लिए चालक कानपुर वर्कशॉप के लिए रवाना हुए हैं। शीघ्र ही बसें डिपो पर पहुंचेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed