फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Deployment of Additional Center Administrator for UP Board Marks Improvement Exam

यूपी बोर्ड अंक सुधार परीक्षा के लिए अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक की हुई तैनाती

Thu, 16 Sep 2021 09:20 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 09:20 PM IST
विज्ञापन
Deployment of Additional Center Administrator for UP Board Marks Improvement Exam
मैनपुरी। यूपी बोर्ड की 18 सितंबर से होने वाली अंक सुधार परीक्षा के लिए जिले में तीन केंद्र बनाए गए हैं। नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए तीनों परीक्षा केंद्रों पर एक-एक अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक की तैनाती की गई है। केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए गए हैं कि समय से केंद्रों पर पहुंचकर व्यवस्थाएं देखें।
विज्ञापन

प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक रघुराज सिंह पाल ने बताया कि 18 सितंबर से यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की अंक सुधार बोर्ड परीक्षा का आयोजन होने जा रहा है। परीक्षा के लिए संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को केंद्र व्यवस्थापक बनाया गया है। इसके अतिरिक्त सभी केंद्रों पर अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक की भी तैनाती की गई है। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मैनपुरी पर राजकीय इंटर कॉलेज मानपुर हरी की प्रभारी प्रधानाचार्य मंजू कश्यप को अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक की जिम़्मेदारी सौंपी गई है। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज करहल पर रनवीर सिंह यादव और नेशनल इंटर कॉलेज भोगांव पर सुलक्षण शर्मा को अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed