फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   dependent on deceaced will get one and half lakh

मृतक आश्रितों को मिलेगा डेढ़ लाख रुपया

Thu, 17 Nov 2022 07:00 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 17 Nov 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
dependent on deceaced will get one and half lakh
मैनपुरी। मैनपुरी बार एसोसिएशन के किसी सदस्य की मृत्यु होने पर उसके आश्रित को एसोसिएशन अब डेढ़ लाख रुपये की सहायता देगी। बार एसोसिएशन ने सहायता की धनराशि बढ़ाने का निर्णय बुधवार को कार्यकारिणी सदस्यों की बैठक में लिया है।
विज्ञापन

मैनपुरी बार एसोसिएशन की सदस्य कार्यकारिणी की बैठक बुधवार को एसोसिएशन के अध्यक्ष सौरभ यादव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सचिव संतोष यादव राजू ने बताया कि अभी तक बार एसोसिएशन द्वारा किसी सदस्य की मृत्यु होने पर उनके आश्रितों को एक लाख रुपये की सहायता देती थी, जिसे बढ़ाकर डेढ़ लाख रुपये करने का प्रस्ताव दिया गया है। प्रस्ताव को सर्व सम्मति से पारित किया गया। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि वरिष्ठ अधिवक्ता सम्मान निधि योजना के तहत वरिष्ठ वकीलों को 2100 रुपया प्रतिमाह के हिसाब से हर महीने चेक से अथवा नगद दिए जाएंगे। इस मौके पर विनीत निगम, राजकिशोर सक्सेना, शिवकुमार भारती, संजना चौहान, अनिल यादव, सहनोज अख्तर, अवनीश मिश्रा, अनिल कठेरिया, शिवम कटियार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed