{"_id":"66d75e7a87157787c3002a24","slug":"departmental-investigation-started-against-teacher-accused-of-obscenity-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-123347-2024-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: अश्लीलता के आरोपी शिक्षक की विभागीय जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: अश्लीलता के आरोपी शिक्षक की विभागीय जांच शुरू
Wed, 04 Sep 2024 12:37 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Wed, 04 Sep 2024 12:37 AM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। बीएसए दीपिका गुप्ता ने छात्राओं से अश्लीलता करने वाले आरोपी शिक्षक के विरुद्ध जांच बैठा दी है। खंड शिक्षाधिकारी कुरावली को जांच के आदेश दिए हैं। दो दिन में जांच रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा गया है।
कुरावली विकास खंड के पूर्व माध्यमिक विद्यालय परमकुटी पर तैनात शिक्षक नरेंद्र कुमार पर वहां की छात्राओं ने अश्लीलता करने के आरोप लगाए हैं। सोमवार को छात्राओं की शिकायत पर शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस की कार्रवाई के बाद शिक्षक के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। जानकारी होते ही बीएसए दीपिका गुप्ता ने शिक्षक की कार्यशैली और मामले में लगे आरोपों की जांच की जिम्मेदारी खंड शिक्षाधिकारी कुरावली माजुद्दीन अंसारी को सौंपी है।
बीएसए दीपिका गुप्ता ने खंड शिक्षाधिकारी को निर्देश दिए हैं कि शिक्षक पर लगे आरोपों की गहनता से जांच की जाए। छात्र-छात्राओं से अलग से बात की जाए। विद्यालय में तैनात अन्य स्टाफ से भी बात की जाए। वहीं बीएसए ने मामले में प्रधानाध्यापक पर लगाए गए आरोपों की भी जांच के आदेश दिए हैं। बीएसए दीपिका गुप्ता ने कहा कि जांच रिपोर्ट प्राप्त होते ही शिक्षक के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।