फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Department of Thoracic and Tuberculosis OPD patients of SN Medical College has increased by two and a half times

Agra: गर्मी से सांस-टीबी रोगियों का बिगड़ा रहा मर्ज, खांसी से बलगम में खून, इस तरह रखें ध्यान 

Sun, 26 Jun 2022 10:12 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 26 Jun 2022 10:12 AM IST
सार

 एसएन मेडिकल कॉलेज के वक्ष एवं क्षय रोग विभाग की ओपीडी में फॉलोअप वाले मरीजों की संख्या ढाई गुना तक बढ़ गई है। हर रोज 10 से12 मरीज भर्ती हो रहे हैं।

विज्ञापन
Department of Thoracic and Tuberculosis OPD patients of SN Medical College has increased by two and a half times
टीवी वार्ड में मरीज की जांच करते डॉक्टर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में भीषण गर्मी और उमस ने सांस और टीबी के पुराने मरीजों की हालत खराब कर दी है। सांस फूलने, खांसी के साथ बलगम में खून आ रहा है। ऑक्सीजन का स्तर कम मिल रहा है। एसएन मेडिकल कॉलेज के वक्ष एवं क्षय रोग विभाग की ओपीडी में पुराने मरीजों की संख्या ढाई गुना से अधिक बढ़ गए हैं। ऐसे 10-12 मरीजों को वार्ड में भर्ती करना पड़ रहा है।

विज्ञापन

ओपीडी में आए 242 मरीज 

एसएन के वक्ष एवं क्षय रोग विभाग के डॉ. गजेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि ओपीडी में 242 मरीज आए। इसमें से सांस-दमा और टीबी के 77 नए मरीज और 165 मरीज फॉलोअप वाले रहे। इनमें उमस और गर्मी से गले में सूखापन बढ़ने से खांसी ज्यादा आ रही है। फेफड़ों में पर्याप्त ऑक्सीजन न पहुंचने से सांस फूल रही है। लगातार खांसी से बलगम में खून आ रहा है। इमरजेंसी और ओपीडी में से ऐसे 10-12 मरीजों को भर्ती करना पड़ रहा है। जांच में इनका ऑक्सीजन का स्तर 90 से कम मिला। इन सभी मरीजों को ऑक्सीजन दी जा रही है। 

विज्ञापन

दवाएं न करें बंद, पानी पीते रहें: डॉ. संतोष कुमार

एसएन के वक्ष एवं क्षय रोग विभागाध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार ने बताया कि ओपीडी में आए सांस और टीबी के मरीजों में गर्मी, उमस के अलावा एलर्जी से भी परेशानी बढ़ गई है। 15-20 फीसदी मरीजों ने दवाएं भी नियमित नहीं लीं। इससे इनकी हालत बिगड़ने लगी। ऐसे में मरीज दवाएं बंद न करें और कमरे में हवा की बेहतर निकासी हो और गले को नम रखने के लिए हर घंटे पानी पीएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed