फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Department does not have budget for maintenance of leakage pipeline

लीकेज पाइपलाइन के मेंटीनेंस के लिए विभाग के पास बजट नहीं

Wed, 29 Sep 2021 10:40 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 10:40 PM IST
विज्ञापन
Department does not have budget for maintenance of leakage pipeline
रफ़रोजाबाद ! लाइन लीकेज होने कारण सड़क पर हुआ गड्ढा - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। शहर में 25 से अधिक स्थानों पर पाइपलाइन लीक है और जनता दूषित पानी का दंश झेल रही है। अधिकारी बजट का अभाव की बात कहकर लीकेज ठीक कराने के नाम पर हाथ खड़ा कर रहे हैं। ऐसे में जनपद में बीमारियों के फैलने का खतरा बना हुआ है। वहीं लीकेज पाइपलाइन से सड़कें खराब हो रही है तो हजारों लीटर गंगाजल नालियों में बह रहा है।
विज्ञापन

जेड़ाझाल परियोजना के अंतर्गत जल निगम द्वारा शहर में पाइपलाइन डालने के साथ ही सीडब्ल्यूआर और पेयजल टंकियों का निर्माण कराया गया था। योजना के तहत सभी कार्य पूरे होने के बाद योजना को नगर निगम के हैंडओवर किया जाना था लेकिन नगर निगम द्वारा योजना को अभी तक हैंडओवर नहीं लिया गया है। नगर निगम द्वारा योजना को हैंडओवर न लिए जाने के कारण जल निगम के अफसरों की दिक्कतें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

जल निगम के अफसरों की मानें तो उन्होंने योजना के मेंटीनेंस के लिए शासन से दस करोड़ रुपये का बजट मांगा था। इसके लिए कई बार पत्राचार किया जा चुका है लेकिन अभी तक बजट नहीं मिल सका है। बजट नहीं मिलने के कारण लीकेज और फटी पाइपलाइन को ठीक कराने में दिक्कत आ रही है। वहीं नगर निगम के अफसर भी योजना जल निगम की होने के कारण लीकेज और फटी पाइपलाइन को ठीक कराने के नाम पर हाथ खड़ा कर रहे हैं। दो विभागों के बीच फंसी योजना के कारण शहर की जनता दूषित पानी पीने को विवश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

........................
जेड़ाझाल परियोजना नगर निगम के हैंडओवर की जानी थी लेकिन नगर निगम ने हैंडओवर नहीं लिया है। मेंटीनेंस के लिए बजट नहीं है। शासन से दस करोड़ रुपये का बजट मांगा था, जो अब तक नहीं मिल सका है। इस कारण दिक्कत हो रही है।
दिनेश चंद्र शर्मा सहायक अभियंता जल निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed