फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Department became active in malaria testing, testing kits sent to CHC

Agra News: मलेरिया की जांच के लिए सक्रिय हुआ विभाग, सीएचसी पर भेजी जांच किटें

Thu, 04 Apr 2024 11:35 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 04 Apr 2024 11:35 PM IST
विज्ञापन
Department became active in malaria testing, testing kits sent to CHC
मैनपुरी। जिले में मच्छरों की संख्या बढ़ते ही मलेरिया की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। ग्रामीण अंचल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर 2000-2000 मलेरिया किट जांच के लिए भेजी गई हैं। इसके साथ ही ग्रामीणों को आशा और एएनएम की मदद से जागरूक करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. आरसी गुप्ता ने मच्छरों की बढ़ती संख्या को देखते हुए जिले में अलर्ट जारी किया है। मलेरिया विभाग को निगरानी के साथ ही बचाव के इंतजाम किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। जिला मलेरिया अधिकारी एसएन सिंह ने बताया कि मच्छरों की रोकथाम और मलेरिया की जांच के लिए सभी सीएचसी पर 2000-2000 जांच किट भेज दी गई हैं। वहीं डेंगू की एलाइजा जांच का कार्य शुरू करा दिया गया है। जिला मलेरिया अधिकारी ने बताया कि मच्छरों की संख्या बढ़ी है ऐसे में सभी लोगों को जागरूक रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि घरों के पास पानी न जमा होने दें। बुखार आने पर नजदीकी सीएचसी पर पहुंचकर उपचार कराएं। सीएमओ ने आशा और एएनएम को निर्देश दिए हैं कि वे घर-घर जाकर लोगों को मच्छरों से बचाव के लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed