फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dengue ward made in district hospital

Agra News: जिला चिकित्सालय में बनाया डेंगू वार्ड

Thu, 04 Apr 2024 12:06 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 04 Apr 2024 12:06 AM IST
विज्ञापन
Dengue ward made in district hospital
कासगंज। मौसम का बदलाव होने के साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने भी अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। पिछले वर्षों में बढ़ते डेंगू के मामलों को लेकर स्वास्थ्य विभाग संवेदनशील है। शासन के निर्देशों पर डेंगू वार्ड बनाकर दस बैड तैयार किए गए हैं। जहां डेंगू पीड़ितों का इलाज हो सकेगा। वहीं मलेरिया की रोकथाम के लिए भी दवाओं आदि की व्यवस्था बनाई गई है। स्वास्थ्य विभाग के द्वारा इसी क्रम में संचारी रोग अभियान भी चलाया जा रहा है।मौसम के बदलाव के साथ ही मरीजों की संख्या में वृद्धि जिला अस्पताल पर हो रही है। वहीं गर्मी के बढ़ते प्रभाव के कारण और भी मलेरिया, डेंगू सहित अन्य संक्रामक रोग पनप सकते हैं। ऐसी स्थिति देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर है। जिले के गंगा की खादर इलाके संक्रामक रोगों के लिए बेहर संवेदनशील हैं। पिछले वर्ष डेंगू, मलेरिया का प्रकोप इन इलाकों में काफी अधिक रहा। डेंगू के प्रकोप के कारण कई ग्रामीणों की जान भी चली गई। इस बार डेंगू का प्रकोप न बने इसके लिए अभी से संचारी रोग अभियान के माध्यम से कोशिशें की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed