फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dengue Strain-2 Treatment In Sn Medical College

इलाज: आगरा के एसएन में इन दवाओं से डेंगू के डेन-2 स्ट्रेन को दी मात, 75 मरीज हुए ठीक

Mon, 13 Sep 2021 08:30 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 13 Sep 2021 08:30 AM IST
सार

एसएन के बाल रोग के डेंगू वार्ड प्रभारी डॉ. पंकज कुमार ने बताया कि डेंगू के मरीजों के इलाज को सरकारी गाइड लाइन बनी है। इसी के तहत पैरासीटामोल और फ्लूड के इस्तेमाल से मरीजों का इलाज हो रहा है।

विज्ञापन
Dengue Strain-2 Treatment In Sn Medical College
बुखार से ग्रसित मरीज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डेंगू के डेन-2 स्ट्रेन पर पैरासीटामोल (पीसीएम) और फ्लूड (ग्लूकोज) का इस्तेमाल कारगर साबित हो रहा है। इलाज की इस गाइड लाइन से ताजनगरी समेत आसपास के जिलों के 75 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। सरकारी और निजी अस्पतालों में 25 दिनों में 108 मरीज भर्ती हुए थे, जिसमें से फिरोजाबाद की एक बालिका की मौत हुई है।
विज्ञापन


बाल रोग विभाग में भर्ती हुए 36 में से 30 बच्चे ठीक हो चुके
एसएन के बाल रोग के डेंगू वार्ड प्रभारी डॉ. पंकज कुमार ने बताया कि डेंगू के मरीजों के इलाज को सरकारी गाइड लाइन बनी है। इसी के तहत पैरासीटामोल और फ्लूड के इस्तेमाल से मरीजों का इलाज हो रहा है। जरूरत पर एक-दो एंटीबायोटिक भी इस्तेमाल कर रहे हैं। प्लान में दर्द निवारक दवाएं शामिल ही नहीं हैं, इनका उपयोग भी नहीं किया जा रहा है। सरकारी इलाज प्लान से ही बाल रोग विभाग में भर्ती हुए 36 में से 30 बच्चे ठीक हो चुके हैं, पांच का इलाज चल रहा है। फिरोजाबाद की एक बच्ची की मौत हुई है। बाल रोग विभाग के डॉ. नीरज यादव ने बताया कि डेंगू के मरीजों के इलाज में स्टेरॉयड दवाओं की कोई भूमिका नहीं हैं। झोलाछाप या फिर तेज बुखार कम करने के लिए स्टेरॉयड देने से ब्लीडिंग, संक्रमण बढ़ने का खतरा रहता है। बीपी अनियंत्रित होने से मरीज की हालत नाजुक बन जाती है।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि सरकारी और निजी अस्पतालों में आगरा समेत आसपास के जिलों के 14 अगस्त से 10 सितंबर तक 108 संदिग्ध और डेंगू के मरीज भर्ती हुए। इनमें से 75 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं, जिसमें एसएन से 57 और निजी अस्पतालों से 18 मरीज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेरॉयड और दर्द निवारक दवाएं शामिल नहीं
एडी हेल्थ डॉ. एके सिंह ने बताया कि डेंगू के इलाज में स्टेरॉयड और दर्द निवारक दवाएं शामिल नहीं हैं और इनका इस्तेमाल नहीं किया जाए। फिरोजाबाद में कुछ मामलों में देखने मिला कि परिजनों ने झोलाछाप से बच्चों का इलाज कराया और स्टेरॉयड-दर्द निवारक दवाएं दी, जिससे बच्चे की हालत नाजुक हुई और मौत हुई। झोलाछाप को पकड़ने और उनके खिलाफ सीएमओ से कार्रवाई को निर्देशित भी किया है। स्टेरॉयड इस्तेमाल न करने के लिए गाइड लाइन भी जारी करने को कहा है।

आगरा: ताजमहल की 'नीली चादर' अब दिखेगी ‘बेदाग’, पर्यटकों के लिए दिलकश रहेगा नजारा
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed