फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   dengue outbreak in agra after covid

आगरा में डेंगू: 58 दिनों में 551 मरीज मिले, दयालबाग में सबसे ज्यादा, तीन की हो चुकी है मौत

Fri, 29 Oct 2021 12:22 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 29 Oct 2021 12:22 PM IST
सार

आगरा में पहले कोरोना अब डेंगू का प्रकोप है। इस बार जांच में डेंगू का डेन-2 स्ट्रेन मिला है। यह डेंगू के अन्य तीन स्ट्रेन डेन-1, डेन-3, डेन-4 से ज्यादा खतरनाक है। शहरी क्षेत्र और इसके आसपास की नई आबादी में सबसे ज्यादा डेंगू के मरीज मिले हैं।

विज्ञापन
dengue outbreak in agra after covid
डेंगू (सांकेतिक तस्वीर)

विस्तार

आगरा में अप्रैल-मई में कोरोना के बाद सितंबर-अक्तूबर में डेंगू का डेन-2 स्ट्रेन घातक बना हुआ है। 58 दिनों में डेंगू के 551 मरीज मिले हैं। हर 15 नमूनों की जांच में डेंगू का एक मरीज मिल रहा है। सबसे ज्यादा मरीज दयालबाग क्षेत्र में हैं। दस साल में यह दर सबसे अधिक है। इससे पहले 2018 में 190 मरीज मिले थे, तब 250 नमूनों की जांच में एक मरीज मिल रहा था। 

विज्ञापन


सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि अभी तक करीब आठ हजार नमूनों की जांच हुई है। इसमें बुखार के 551 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। मरीजों में बच्चों की संख्या करीब 40 फीसदी है। शहरी क्षेत्र व आसपास की नई आबादी में सबसे ज्यादा मरीज मिले हैं। इनकी संख्या करीब 350 है। 
विज्ञापन


ऑडिट में दो मरीजों की और डेंगू से पुष्टि मिली
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों में डेंगू से इन 57 दिनों में तीन मरीजों की मौत हुई है। इनमें से एक मरीज की मौत सितंबर में हुई थी। यह बरहन की रहने वाली थी। टेढ़ी बगिया क्षेत्र के दो मरीजों की मौत अक्तूबर में हुई है। जिला मलेरिया अधिकारी आरके दीक्षित ने बताया कि वायरल बुखार से मौत की ऑडिट में दो मरीजों की मौत डेंगू से पुष्ट हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वायरल बुखार से 120 से अधिक हो चुकी हैं मौत
सरकारी आंकड़ों में भले ही डेंगू से तीन मौत हों, लेकिन ताजनगरी में वायरल बुखार से 100 से अधिक लोगों की मौत हो गई हैं। इनमें बच्चों की संख्या 80 फीसदी से अधिक है। सबसे ज्यादा पिनाहट में 38, बरहन क्षेत्र में 18 की मौत हो चुकी है। 

देहात के पांच क्षेत्र, जिनमें सबसे ज्यादा मरीज मिले:
बरौली अहीर: 18
पिनाहट: 15
बाह: 14
फतेहाबाद: 14
बिचपुरी: 11

शहर के पांच क्षेत्र, जिनमें सबसे ज्यादा मरीज मिले:
दयालबाग: 34
यमुनापार: 18
आवास विकास कॉलोनी: 14
शाहगंज: 14
कमला नगर: 12
जैसा कि जिला मलेरिया अधिकारी आरके दीक्षित ने बताया

डेंगू के मरीज:
2018: 190 मरीज
2019: 144 मरीज
2020: 25 मरीज 
2021: 518 मरीज अब तक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed