फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   dengue in agra: shortage of mini and jumbo packs of platelets in Agra

डेंगू का प्रकोप: आगरा में प्लेटलेट्स के मिनी और जंबो पैक की कमी से मरीजों पर संकट

Fri, 10 Sep 2021 01:26 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 10 Sep 2021 01:26 PM IST
सार

आगरा में फिरोजाबाद-मथुरा और ताजनगरी के डेंगू के मरीजों के लिए प्लेटलेट्स के मिनी और जंबो पैक की कमी हो गई है। शहर में रोजाना औसतन 370 मिनी पैक की मांग है। इसमें से डोनर की उपलब्धता पर करीब 250 लोगों को ही मिनी पैक मिल रहा है। रक्त की कमी के चलते बाकी के मरीजों को इंतजार करना पड़ रहा है। 

 

विज्ञापन
dengue in agra: shortage of mini and jumbo packs of platelets in Agra
प्लेटलेट्स की जांच करते चिकित्साकर्मी (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में डेंगू के मरीजों की बढ़ती संख्या के कारण ब्लड बैंकों में प्लेटलेट्स की कमी हो गई है। सबसे ज्यादा मिनी पैक (रेंडम डोनर प्लेटलेट्स) की मांग है। रोजाना करीब 370 मिनी पैक की मांग है, जिसमें से लगभग 250 की ही पूर्ति हो पा रही है, बाकी के मरीजों को 12 घंटे से लेकर दूसरे दिन तक इंतजार करने को कहा जा रहा है। 

विज्ञापन


लोकहितम ब्लड बैंक के निदेशक अखिलेश अग्रवाल ने बताया कि जिले के सभी 19 ब्लड बैंकों में यही हाल है। रोजाना औसतन 370 मिनी पैक की मांग है। इसमें से डोनर की उपलब्धता पर करीब 250 लोगों को मिनी पैक मिल रहा है। रक्त की कमी के चलते बाकी के मरीजों को 12 से 24 घंटे तक इंतजार करना पड़ रहा है। मथुरा-फिरोजाबाद में भी यहां से इनकी आपूर्ति हो रही है। इससे किल्लत और बढ़ी है। 
विज्ञापन


50 जंबो पैक तक की मांग
समर्पण ब्लड बैंक के निदेशक बृजमोहन अग्रवाल ने बताया कि सभी ब्लड बैंकों में रोजाना 50 जंबो पैक तक की मांग है। इसमें संबंधित ब्लड ग्रुप के लोगों का रक्त लेकर एफेरेसिस मशीन के जरिये प्लेटलेट्स का जंबो पैक तैयार कर दिया जा रहा है। डोनर नहीं मिलने पर सामाजिक संगठनों से मदद ली जा रही है। लोगों से प्लेटलेट्स दान करने के लिए अपील भी की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

10 हजार से कम प्लेटलेट्स पर ही जंबो पैक लें
एसएन ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. नीतू चौहान ने बताया कि जिन मरीजों की प्लेटलेट्स 10 हजार से कम है और नाक, मुंह से रक्त आ रहा है तभी जंबो पैक चढ़ाया जाता है। अधिकांश लोग 60-70 हजार प्लेटलेट्स पर भी जंबो पैक की मांग कर रहे हैं। इसी कारण जंबो पैक, प्लेटलेट्स की कमी हो रही है। लोगों से रक्तदान और प्लेटलेट्स दान के लिए अपील भी की है, आपात स्थिति में जूनियर डॉक्टरों से दान करा रहे हैं। 

आसपास की मांग से बढ़ी किल्लत
औषधि निरीक्षक राजकुमार शर्मा ने बताया कि फिरोजाबाद, मथुरा समेत आसपास के जिलों से भी लोग रक्त, प्लेटलेट्स लेने आगरा आ रहे हैं, इससे और किल्लत बढ़ गई है। ऐसे में ब्लड बैंकों में रेट लिस्ट चस्पा कराने को कहा है। कालाबाजारी की शिकायत के लिए हेल्प लाइन नंबर (9412733083) भी दर्ज कराया है। 

प्लेटलेट्स का उपयोग
- मिनी पैक (रेंडम डोनर प्लेटलेट्स): इसका स्टॉक किया जा सकता है। इससे 10 हजार तक प्लेटलेट्स बढ़ जाती हैं। जंबो पैक की कमी पर इसकी तीन से चार डोज तक चढ़ाई जाती हैं।
- जंबो पैक (सिंगल एफेरेसिस प्लेटलेट्स): इसका स्टॉक नहीं होता, एफेरेसिस मशीन के जरिये डोनर से प्लेटलेट्स प्राप्त कर तत्काल मरीज को दी जाती हैं। इससे 50 हजार तक प्लेटलेट्स बढ़ती हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed