फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dengue confirmed in a policeman and a teenager 17 cases reported so far in agra

Dengue in Agra: पुलिसकर्मी व एक किशोर में डेंगू की पुष्टि, अब तक सामने आए 17 केस

Thu, 17 Nov 2022 10:11 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 17 Nov 2022 10:11 PM IST
सार

सितंबर में जरूर मरीज सामने आए थे। जिला मलेरिया अधिकारी का कहना है कि लोगों को कुछ दिन और खुद को मच्छर से बचाना होगा। 

विज्ञापन
Dengue confirmed in a policeman and a teenager 17 cases reported so far in agra
डेंगू। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

आगरा में बृहस्पतिवार को पुलिसकर्मी सहित दो मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। जिला अस्पताल में की गई जांच में इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं, एसएन मेडिकल कॉलेज में हुई जांच में दो अन्य मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। दोनों फिरोजाबाद जिले के रहने वाले हैं।    

विज्ञापन

  

घर पर ही  मरीज

जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. नीरज कुमार ने बताया कि पुलिस लाइन के पास नॉर्थ ईदगाह कॉलोनी में किराए के मकान में रहने वाले 27 वर्ष के पुलिसकर्मी में डेंगू की पुष्टि हुई है। मरीज घर पर ही है। उसकी स्थिति ठीक है। दूसरा मरीज किशोर उम्र (16 वर्ष) का है। वह नगला अर्जुन, खंदौली का रहने वाला है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने किशोर के पिता से बात की। उन्होंने बताया कि वह किशोर को घर ले गए हैं। उसे कमजोरी महसूस हो रही है। इस पर मरीज को जिला अस्पताल में भर्ती कराने की सलाह दी गई। 

विज्ञापन

दोनों के घर पहुंचेगी टीम 

किशोर को शुक्रवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा। जिला मलेरिया अधिकारी ने बताया कि दोनों मरीजों के घर पर शुक्रवार को टीम पहुंचेगी। एंटी लार्वा का छिड़काव करने के साथ अन्य गतिविधियां भी कराई जाएंगी। वहीं एसएन मेडिकल कॉलेज में डेंगू की पुष्टि वाले मरीजों के बारे में सूचना फिरोजाबाद जिले को दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Agra: एसएसपी ने थाना पिढ़ौरा के दरोगा और चालक को किया निलंबित, खनन में वसूली का आडियो हुआ था वायरल 


नवंबर में ही नौ मरीज पाए गए 

ठंड की दस्तक के बीच भी डेंगू के मरीज मिल रहे हैं। नवंबर माह में नौ मरीज सामने आ चुके हैं। अक्तूबर में जिले में एक भी डेंगू का मरीज नहीं मिला था। सितंबर में जरूर मरीज सामने आए थे। जिला मलेरिया अधिकारी का कहना है कि लोगों को कुछ दिन और खुद को मच्छर से बचाना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed