{"_id":"6726627f5b7a1f355a01c0e8","slug":"dengue-confirmado-en-ancianos-en-nagla-naukas-dos-pacientes-diagnosticados-con-fiebre-tifoidea-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-123209-2024-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: नगला नौकस में बुजुर्ग में डेंगू की पुष्टि, दो मरीज टाइफाइड के निकले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: नगला नौकस में बुजुर्ग में डेंगू की पुष्टि, दो मरीज टाइफाइड के निकले
Sat, 02 Nov 2024 11:03 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sat, 02 Nov 2024 11:03 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। सोरों क्षेत्र के नगला नौकस में डेंगू ने अपनी दस्तक दे दी। एक बुजुर्ग में डेंगू की पुष्टि हुई। जिले में दो मरीजों में टाइफाइड निकला। दिन रात के तापमान की असमानता भी सेहत पर असर डाल रही है। सांस, बुखार, डायरिया की चपेट में लोग आ रहे हैं।
नगला नौकस निवासी लक्ष्मन नरायण (80) को बुखार की शिकायत होने पर परिजन जिला अस्पताल ले गए। अस्पताल में रक्त की जांच कराने पर उनमें डेंगू की पुष्टि हुई। इसके अलावा दो बुखार पीड़ित मरीजों में टाइफाइड निकला।
वहीं जिले में इस समय मौसम में काफी बदलाव देखा जा रहा है। रात में पारा 16 डिग्री तक रह गया है। इससे रात में ठंड बढ़ गई है। जबकि दिन के समय दोपहर में अधिकतम पारा 32 डिग्री के आसपास चल रहा है। इससे दोपहर में अभी भी गर्मी का अहसास होता है। तापमान में 16 डिग्री के अंतर का असर लोगों की सेहत पर देखा जा रहा है। शनिवार को गोवर्धन पर्व के चलते सुबह 11 बजे तक पर्चा बनाए गए।
विज्ञापन
इस अवधि में 380 मरीज जिला अस्पताल पहुंचे। इनमें 39 मरीज बुखार की शिकायत लेकर आए। 28 मरीजों ने सांस की समस्या बताई। 12 मरीज डायरिया की शिकायत लेकर पहुंचे। इसके अलावा सर्दी, खांसी, जुकाम, एलर्जी आदि के मरीज भी अस्पताल आए। गंभीर मरीजों को जिला अस्पताल में भर्ती कर लिया गया।