फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dengue and Malaria Risk Rises in Agra, Six Cases Confirmed

डेंगू-मलेरिया का बढ़ा खतरा: 27 मरीजों की जांच में छह संक्रमित, 23 घरों में मिला लारवा; इन बातों का रखें ध्यान

Thu, 24 Sep 2026 10:19 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Thu, 24 Sep 2026 10:19 AM IST
सार

आगरा में बुखार-खांसी और मांसपेशियों में दर्द के 27 मरीजों के नमूनों की जांच में छह में डेंगू-मलेरिया की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग के सर्वे में 23 घरों में डेंगू का लारवा मिला, जिसे नष्ट कराया गया और लोगों को जागरूक किया गया।
 

विज्ञापन
Dengue and Malaria Risk Rises in Agra, Six Cases Confirmed
डेंगू - फोटो : Amarujala.com/AI

विस्तार

आगरा में डेंगू-मलेरिया का खतरा बढ़ रहा है। बुखार-खांसी के 27 मरीजों के नमूनों की जांच कराने पर छह में डेंगू मलेरिया की पुष्टि हुई है। इनकी हालत गंभीर नहीं और घर पर ही इलाज चल रहा है। टीम के सर्वे में 23 घरों में डेंगू का लारवा मिला है। इसे छिड़काव कराते हुए नष्ट कराया है।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि सप्ताह भर में बुखार-खांसी और मांसपेशियों में दर्द के मरीजों के नमूनों की जांच कराई। इसमें माल रोड निवासी 20 साल के युवक और कमला नगर में 28 साल की युवती में डेंगू की पुष्टि हुई है। डेंगू के अब 14 मरीज हो गए हैं। चार में मलेरिया की भी पुष्टि हुई है। अब इनकी संख्या 16 हो गई है। जिला मलेरिया अधिकारी राजेश गुप्ता ने बताया कि टीम ने विभिन्न क्षेत्रों में सर्वे भी किया है। इनमें 23 घरों में कूलर की टंकी में डेंगू का लारवा मिला। इसे नष्ट कराते हुए लोगों को जागरूक भी किया है।
विज्ञापन


इन बातों का रखें ध्यान:

कूलर की टंकी का पानी सप्ताह भर में साफ करें।

पूरी आस्तीन के कपड़े पहन कर रहें।

घर में साफ सफाई रखें, मच्छररोधी साधन अपनाएं।

बच्चों को भी पूरी आस्तीन के कपड़े पहनाकर ही स्कूल भेजें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed