फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   dengu mainpuri

दो बहनों को डेंगू, दहशत में परिवार

Mon, 30 Sep 2019 11:06 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 30 Sep 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
dengu mainpuri
जिला अस्पताल में भर्ती मरीज - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। डेंगू का कहर जिले में बढ़ता जा रहा है। सोमवार को नगला निरंजन की दो बहनों में डेंगू होने की पुष्टि हुई है। इससे उनके परिवार में दशहत का माहौल हो गया है। इसके अलावा एक दिन पहले जिला अस्पताल में भर्ती कराई गई डेंगू पीड़िता महिला की हालत बिगड़ने पर सैफई के लिए रेफर कर दिया गया। अब तक जिले में डेंगू से मरने वालों की 11 पहुंच गई है।
विज्ञापन

शहर के निगला निरंजन निवासी दो सगी बहनों जीनत(14) और निशा (17) को बुखार आने पर जिला अस्पताल में दिखाया गया था। खून जांच के दौरान दोनों में डेंगू की पुष्टि हुई है। दोनों का जिला अस्पताल में ही उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

इसके अलावा एक दिन पहले जिला अस्पताल में नगला पजाबा निवासी नारायणी देवी को भर्ती कराया गया था। उनमें भी डेंगू की पुष्टि होने पर उपचार चल रहा था, लेकिन सोमवार को हालत बिगड़ने पर उन्हें सैफई रेफर कर दिया गया। जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वायरल बुखार से पीड़ित वृद्ध ने तोड़ा दम
गांव संसारपुर निवासी सुघर सिंह (65) को चार दिनों से वायरल बुखार आ रहा था। निजी चिकित्सक के यहां उपचार के बाद 28 सितंबर को उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां सोमवार को उनकी हालत बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई। चिकित्सकों का कहना है कि बुखार के साथ-साथ सुघर सिंह अस्थमा से भी पीड़ित थे। उन्हें नाजुक हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
35 मरीज हुए भर्ती
वायरल बुखार का कहर दिनों दिन बढ़ता ही जा रहा है। सोमवार को इससे पीड़ित 35 लोगों को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में उपचार के लिए लाया गया। इनमें से चार लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें सैफई रेफर कर दिया गया। वहीं अन्य का जिला अस्पताल में ही उपचार चल रहा है।

डेंगू की रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठाए गए हैं। लगातार स्वास्थ्य विभाग की टीमें लोगों को उपचार दे रही हैं। डेंगू मरीजों को भी पर्याप्त इलाज दिया जा रहा है। इसके बाद भी कुछ मरीजों में लक्षण मिले हैं। उन्हें भी उपचार दिया जा रहा है।
-डॉक्टर एके पांडेय, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed