फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   dengu in mainpuri

संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य ने तलब की डेंगू की रिपोर्ट

Thu, 26 Sep 2019 11:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 26 Sep 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
dengu in mainpuri
कचहरी रोड स्थित अंबेडकर नगर में लार्वा की तलाश करती स्वास्थ्य विभाग की टीम - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। जिले में डेंगू फैलने की बात स्वास्थ्य विभाग भले ही हल्के में ले रहा है, लेकिन डेंगू से हुई मौतों ने उच्चाधिकारियों की नींद उड़ा दी है। इसके चलते अब संयुक्त निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य आगरा मंडल ने जिले में डेंगू पीड़ितों की पूरी रिपोर्ट तलब कर ली है। इससे स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की नींद उड़ गई।
विज्ञापन

जिले में अब तक डेंगू से पीड़ित आठ लोग दम तोड़ चुके हैं, वहीं कई अन्य भी इसकी चपेट में है। खुद स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट में 15 लोगों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। जब सरकारी आंकड़े 15 की पुष्टि कर रहे हैं तो हकीकत क्या होगी इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। जिले में तैनात स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भले ही इसे हल्के में ले रहे हैं, लेकिन आठ लोगों की मौत ने मंडलीय अधिकारियों की नींद उड़ा दी है।
विज्ञापन

इसी के चलते संयुक्त निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य आगरा मंडल ने सीएमओ से डेंगू की रिपोर्ट तलब कर ली है। इसमें जिले में डेंगू से पीड़ित मरीजों की संख्या, मरने वालों की संख्या और विभाग द्वारा उपचार और बचाव के लिए किए गए इंतजामों की जानकारी मांगी है। आदेश आने के बाद अधिकारियों में खलबली मच गई है। उन्हें डर सता रहा है कि अब उनकी लापरवाही मंडल स्तर तक उजागर हो चुकी है। अब देखना ये है कि विभाग इस रिपोर्ट में भी खुद को बचाने के लिए खेल तो नहीं करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेवर में चार मरीजों में मिले डेंगू के लक्षण
बेवर। नगर के टीचर्स कॉलोनी में बुखार से पीड़ित लोगों की संख्या में इजाफा हुआ है। ओमनारायण की 12 वर्षीय पुत्री दिव्यांशी, एएनएम मिनी थॉमस, राजवीर सिंह, सतेंद्र पाल में डेंगू के लक्षण मिले हैं। जिनका इलाज आगरा, फतेहगढ़ और मैनपुरी में चल रहा है।

स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने लगाए शिविर
मैनपुरी। गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग की तीन टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर शिविर लगाकर मरीजों को उपचार दिया। शहर के संसारपुर में कुचेला की डॉ. सपना चौहान, डॉ. दिनेश मिश्रा आदि ने शिविर लगाया। यहां 84 मरीजों को जांच कर उपचार दिया गया। इसके अतिरिक्त डॉ. राजीव राय, डॉ. अनिल कुमार, मलेरिया अधिारी एसएन सिंह ने नगर के आंबेडकर नगर, आवास विकास, नगला निरजन आदि में टीम के साथ पहुंचकर मरीजों का परीक्षण किया व उन्हें उपचार दिया।
मलेरिया इंस्पेक्टर विवेक कुमार राजपूत ने अपनी टीम के साथ नगर के मोहल्ला देवपुरा व भांवत चौराहे के निकट पहुंचकर लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed