फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   dengu in mainpuri

बुखार से पीड़ित दो मरीजों की मौत

Thu, 26 Sep 2019 11:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 26 Sep 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
dengu in mainpuri
जिला अस्पताल में भर्ती मरीज - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी/बेवर। जिले में संक्रामक बीमारी थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बुखार से पीड़ित मरीजों की लगातार मौत हो रही है। शहर के मोहल्ला मोझपुरा निवासी एक महिला तथा बेवर के गांव मझोला निवासी छात्र की बुखार से मौत हो गई। जिला अस्पताल में गुरुवार को बेड कम पड़ गए। यहां 36 मरीजों को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला भोजपुरा निवासी 50 वर्षीय सुशीला देवी पत्नी वीरेंद्र सिंह को पिछले चार दिन से बुखार आ रहा था। परिजन उनका एक निजी डॉक्टर से उपचार करा रहे थे। यहां हालत बिगडने पर बुधवार की रात परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

गुरुवार को सुशीला के पति वीरेंद्र की भी हालत बिगड़ गई। उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बेवर के गांव मझोला निवासी मनोज वाल्मीकि का छह वर्षीय पुत्र देवा को पिछले एक सप्ताह से बुखार आ रहा था। बुधवार को परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे थे। यहां से उसे मिनी पीजीआई सैफई के लिए रेफर कर दिया गया था। बुधवार की रात सैफई में उपचार के दौरान देवा की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में लगाया शिविर
बेवर। गांव मझोला में बालक की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गुरुवार को शिविर लगाया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. मनीष प्रताप सिंह ने लोगों को जागरूक करने के लिए बताया कि बुखार होने पर किसी अयोग्य चिकित्सक से इलाज न लें। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचकर जांच के बाद दवा लें।

अपने घरों व आसपास क्षेत्र में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें। घरों में पानी जमा न होने दें जिससे मच्छर पनप सकें। बुखार आने पर योग्य चिकित्सक की सलाह से ही दवा का सेवन करें। टीम में डॉ. नंदन गुप्ता, स्वास्थ्य परीक्षक महेंद्र सिंह आदि लोग मौजूद रहे। टीचर्स कालोनी में डॉ. स्नेहिल त्रिपाठी ने फार्मासिस्ट मुकेंद्र सिंह, विवेक मिश्रा, प्रदीप कुमार के साथ एक सैकड़ा घरों पर पहुंचकर कूलरों, गमलों, छतों पर रखे बर्तनों आदि से कई दिनों से भरे पानी को फैलवाया। 63 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed