फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   dengu in mainpuri

नगला निरंजन में तीन घरों से मिले डेंगू के लार्वा

Sat, 21 Sep 2019 11:52 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2019 11:52 PM IST
विज्ञापन
dengu in mainpuri
नगला निरंजन में जांच करती डॉक्टरों की टीम। - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। अब तक जहां स्वास्थ्य विभाग नगला निरंजन में डेंगू होने से इनकार कर रहा था, वहीं अब दो लोगों की मौत के बाद खुद ही डेंगू होने की बात कहने लगा है। शनिवार को सीएमओ के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने मोहल्ले में डेरा डाल लिया है। मोहल्ले के घरों में हुई जांच के दौरान तीन घरों से डेंगू के लार्वा मिलने पर विभाग में खलबली मच गई है।
विज्ञापन

नगला निरंजन में डेंगू से दो मरीजों की मौत के बाद शनिवार को सीएमओ को निर्देश पर मोहल्ले में विशेष निगरानी अभियान चलाया गया। इस दौरान जिला मलेरिया अधिकारी एसएन सिंह के नेतृत्व में पहुंची टीम ने गांव के घरों में चेकिंग की। चेकिंग के दौरान दुर्गविजय पुत्र रामदीन वर्मा, रघुवीर सिंह पुत्र बांकेलाल व गीता देवी पत्नी स्वर्गीय कनौजीलाल के घर में रखे गमलों व कूलरों में भरे पानी में डेंगू का लार्वा प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन

डेंगू का लार्वा मिलने से विभाग में खलबली मच गई है। यहां डेंगू से पीड़ित और भी मरीज होने की संभावना व्यक्त की गई है। अब स्वास्थ्य विभाग खुद ही डेेंगू होने की बात कह रहा है। लेकिन समय रहते अगर इसका संज्ञान लिया गया होता तो दो लोगों को जान नहीं गवानी पड़ती।
विज्ञापन
विज्ञापन

10 मरीजों का लिया गया डेंगू जांच के लिए सैंपल
नगला निरंजन में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने डेंगू का लार्वा मिलने के बाद 10 मरीजों की डेंगू जांच के लिए सैंपल लिया है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजीव राय ने बताया कि इन मरीजों की जांच रिपोर्ट रविवार को तैयार हो सकेगी।
31 मरीजों की मलेरिया जांच के लिए तैयार हुई स्लाइड
जिला मलेरिया अधिकारी एसएन सिंह की उपस्थिति में एलटी अजीत यादव, वैभव गुप्ता, अवधेश कुमार, अरविंद कुमार, अमित पांडेय, चंद्रपाल सिंह, अनवर हुसैन आदि ने मलेरिया की जांच के लिए स्लाइड तैयार की। इस दौरान कुल 31 मरीजों की स्लाइड तैयार की गई।
विशेष अभियान चला होगा एंटी लार्वा छिड़काव
दो लोगों की मौत के बाद मोहल्ले में स्वास्थ्य विभाग के साथ नगर पालिका की टीम भी लगा दी गई है। सीएमओ डॉ. एके पांडेय ने बताया कि पूरे मोहल्ले में अभियान चलाकर एंटी लार्वा छिड़काव कराया जाएगा। जिससे कि मोहल्ले के और लोगों को डेंगू व मलेरिया की चपेट में आने से बचाया जा सके।
रविवार को टीम के साथ सीएमओ रहेंगे मौजूद
सीएमओ डॉ. एके पांडेय ने बताया के नगला निरंजन अति संवेदनशील घोषित किया गया है। यहां रविवार को अवकाश के दिन भी वे स्वयं तीन टीमों के साथ रहकर विशेष अभियान चलाएंगे। इस दौरान मरीजों की जांच के साथ ही उपचार आदि का कार्य किया जाएगा।
सीएमओ ने कहा कि मोहल्ले के लोगों को सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देना चाहिए। सीएमओ ने शनिवार को ग्रामीणों को एक जगह पर एकत्रित कर समझाया कि घरों में रखे गमलों, कूलर, टायरों आदि में पानी न भरने दें। घरों में प्लास्टिक आदि की बाल्टी आदि भर कर न रखें।

तीन टीमें कर रही हैं गांव में काम
नगला निरंजन में डेंगू के मरीज मिलने के बाद तीन टीमों को बचाव के उपाय के लिए जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसमें एक टीम का नेतृत्व जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजीव राय, दूसरी टीम का नेतृत्व नोडल अधिकारी डॉ. अनिल कुमार तथा तीसरी टीम का नेतृत्व जिला मलेरिया अधिकारी एसएन सिंह कर रहे हैं। सीएचसी कुचेला से भी कुछ कर्मचारियों को गांव में लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed