फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Demonstration to remove liquor vend from the center of the colony

Agra News: बस्ती के बीच से शराब का ठेका हटाने के लिए प्रदर्शन

Fri, 13 Sep 2024 01:01 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 13 Sep 2024 01:01 AM IST
विज्ञापन
Demonstration to remove liquor vend from the center of the colony
भोगांव। मोहल्ला जगत नगर एवं मिश्राना के रहने वालों ने देशी शराब के ठेके को बस्ती के बीच से हटाने के लिए नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि से मुलाकात के बाद एसडीएम को ज्ञापन दिया है।
विज्ञापन


मोहल्ला जगतनगर और मिश्राना ठेके को हटाने के लिए घंटे भर उसके सामने नारेबाजी की। मौके पर पहुंची पुलिस को वहां से गुजरने वाली छात्राओं और महिलाओं की परेशानी के बारे में बताया। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आशीष तिवारी से सहयोग मांगा। इसके बाद सभी ने तहसील पहुंचकर एसडीएम संध्या शर्मा को ज्ञापन दिया। लोगों ने बस्ती के बीच से ठेका नंबर तीन तत्काल हटाने की मांग की है।
विज्ञापन


इस मौके पर शिक्षक आलोक शाक्य, सुरेंद्र शंखवार, सुनील वाल्मीकि, राजीव गिहार, नमिता शंखवार, रूबी, ऊषा कश्यप, पुष्पा वल्मीकि, नीलम सिंह, मीना शंखवार, रजनी देवी, ज्योति, निर्मला वल्मीकि, नीतू वाल्मीकि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन





प्रधान के खिलाफ किया प्रदर्शन

कुसमरा। विकासखंड किशनी की ग्राम पंचायत ढढौस के मजरा अनूपपुर के ग्रामीणों ने प्रधान के खिलाफ गांव में प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि प्रधान ने बिना कार्य कराए ग्राम पंचायत का फर्जी भुगतान ब्लॉक के कर्मचारियों की मदद से निकाल लिया है। इंटरलॉकिंग, नाली निर्माण से लेकर नाला खुदाई के नाम पर फर्जी भुगतान निकाल लिया है। शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई है। संतोष कुमार, जितेंद्र सिंह, रमेशचंद्र, विनोद कुमार, यदुनाथ सिंह, हरिओम, अक्षय कुमार, अवनीश, श्याम सिंह ने डीएम से कार्रवाई की मांग की है। कार्रवाई नहीं होने पर लखनऊ में प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।




मनोज कश्यप को नगर महासचिव की जिम्मेदारी

किशनी। सपा के नगर अध्यक्ष मुकुल यादव ने बृहस्पतिवार को नगर कार्यकारिणी घोषित कर दी। नगर महासचिव की जिम्मेदारी मनोज कश्यप को दी गई। इसके अलावा मंगल रावत वरिष्ठ उपाध्यक्ष, श्रीचंद दिवाकर, अश्वनी गुप्ता, कैलाश सक्सेना, रवि शाक्य, विवेक यादव बॉबी, शिवा राठौर, इरशाद अली को उपाध्यक्ष, रानू जाटव को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। सलीम खान, राजेश कठेरिया, अनूप कमल, श्रीकृष्ण सविता, रिंकू कमल सहित 20 कार्यकर्ताओं को सचिव बनाया गया है। चेयरमैन प्रतिनिधि संदीप यादव डैनी और नगर अध्यक्ष मुकुल यादव ने कार्यकारिणी के गठन की सूची विधानसभा अध्यक्ष श्याम करन शाक्य को सौंप दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed