फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Demonstration of traders in Municipal Corporation, boycott of trade license fee

Agra News: नगर निगम में व्यापारियों का प्रदर्शन, ट्रेड लाइसेंस शुल्क का बहिष्कार

Fri, 10 Apr 2026 03:05 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 03:05 AM IST
विज्ञापन
Demonstration of traders in Municipal Corporation, boycott of trade license fee
ट्रेड लाइसेंस शुल्क के विरोध में अपर नगरायुक्त को ज्ञापन देते व्यापारी स्त्रोत संगठन
आगरा। ट्रेड लाइसेंस शुल्क के विरोध में बृहस्पतिवार को व्यापारियों ने मोर्चा खोल दिया। नगर निगम कार्यालय में प्रदर्शन कर शुल्क का बहिष्कार किया। व्यापारियों ने दो टूक कहा कि ट्रेड शुल्क के नाम पर फूटी कौड़ी नहीं देंगे। उत्पीड़न हुआ तो शहरभर के व्यापारी दुकानें बंद कर नगर आयुक्त को चाबियां सौंपे देंगे।
विज्ञापन

नगर निगम ने 20 से अधिक व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के लिए एक हजार से 50 हजार रुपये सालाना का ट्रेड लाइसेंस शुल्क 1 अप्रैल से लागू कर दिया गया है। नगर निगम की सीमा में व्यवसाय करने वाले व्यापारियों पर ट्रेड लाइसेंस शुल्क लगाया गया है। अब रजिस्ट्रेशन के लिए व्यापारियों पर दबाव बनाया जा रहा है। बृहस्पतिवार को आगरा व्यापार मंडल और आगरा सराफा एसोसिएशन के नेतृत्व में सैकड़ों व्यापारी दोपहर एक बजे नगर निगम कार्यालय पहुंचे। अपर नगर आयुक्त शिशिर कुमार और सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम के साथ बैठक की, लेकिन बैठक बेनतीजा रही। इसके बाद व्यापारियों ने अपर नगर आयुक्त को शुल्क बहिष्कार का ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

आगरा सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष नितेश अग्रवाल ने कहा नगर निगम ने व्यापारियों से आपत्तियां लिए बिना नया शुल्क लागू किया है। काम-धंधे ठप पड़े हैं। जीएसटी से व्यापारी पहले से परेशान हैं। नगर निगम हाउस टैक्स, वॉटर टैक्स, सीवर टैक्स ले रहा है। अब ट्रेड लाइसेंस शुल्क के नाम पर व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापार मंडल के अध्यक्ष टीएन अग्रवाल ने कहा कि इस शुल्क को नगर निगम वापस ले। इस संबंध में व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल सीएम योगी से मिलने लखनऊ जाएगा। सराफा व्यापार पहले ही जीएसटी, कस्टम ड्यूटी और हॉलमार्किंग जैसे करों से दबा है। सोना-चांदी की ऊंची कीमतों के कारण टर्नओवर कागजों में ज्यादा दिखता है, जबकि वास्तविक मुनाफा बेहद कम है। ऐसे में टर्नओवर आधारित शुल्क पूरी तरह अव्यावहारिक है।
व्यापारियों ने इसे भेदभावपूर्ण बताते हुए कहा कि प्रदेश के अन्य निगमों में ऐसी व्यवस्था नहीं है। प्रदर्शन में जय पुरसनानी, अशोक अग्रवाल, देवेंद्र गोयल, बृजमोहन रेपुरिया, राजीव गुप्ता, अशोक लालवानी, पवन दोनेरिया, मधुकर कक्कड़, केके त्यागी, आलोक वर्मा, दिनेश अग्रवाल, अशोक अग्रवाल आदि मौजूद रहे। अपर नगर आयुक्त ने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि कार्यकारिणी स्तर पर वार्ता कर उचित समाधान निकाला जाएगा।
------------

बर्दाश्त नहीं होगा छोटे व्यापारियों का उत्पीड़न

- उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश के महानगर अध्यक्ष नरेश पांडेय ने कहा ट्रेड लाइसेंस शुल्क के नाम पर छोटे व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। व्यापारी सड़क पर उतरकर उग्र आंदोलन करेंगे। सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम को ज्ञापन देकर शुल्क वापसी की मांग की गई। इस दौरान व्यापारी नेता सुरेश लवानिया, संजय गुप्ता, आलोक वर्मा, अरुण गुप्ता, अबरार खान, राजीव जैन आदि मौजूद रहे।

--------------

भाजपा सरकार में व्यापारियों का सबसे ज्यादा शोषण

- ट्रेड लाइसेंस शुल्क के विरोध में समाजवादी पार्टी ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। व्यापार सभा महानगर की बृहस्पतिवार को विजय नगर में हुई बैठक में प्रदेश सचिव मनोज गुप्ता ने कहा कि भाजपा सरकार में व्यापारियों का सबसे ज्यादा उत्पीड़न हो रहा है। राकेश अग्रवाल ने ने कहा कि ट्रेड लाइसेंस शुल्क वापस नहीं हुआ तो व्यापार सभा आंदोलन के लिए बाध्य होगी। बैठक में व्यापार सभा के महानगर अध्यक्ष सोमेश गुप्ता, विनय अग्रवाल, नितिन कोहली, मिक्की अरोड़ा, संजीव पोरवाल, पंकज अग्रवाल, सुशांत गुप्ता आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed