फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Demonstration done in tehsil for cleaning of ponds and drains

Agra News: तालाब और नालों की सफाई के लिए तहसील में किया प्रदर्शन

Tue, 18 Jun 2024 11:49 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 18 Jun 2024 11:49 PM IST
विज्ञापन
Demonstration done in tehsil for cleaning of ponds and drains
किशनी। तहसील क्षेत्र के गांव जटपुरा में गलियों में पानी भरने से आक्रोशित ग्रामीणों ने मंगलवार को तहसील पहुंचकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने गांव के तालाब और नालों की सफाई कराए जाने की मांग की है। मंगलवार को क्षेत्र के गांव जटपुरा के ग्रामीण तहसील पहुंचे। यहां प्रदर्शन करते हुए ग्रामीणों ने कहा कि गांव में तालाब और नालों पर रसूखदारों ने कब्जा कर रखा है। इसके चलते गांव का पानी तालाब में नहीं जा पा रहा है और गलियों में ही भर रहा है। इसकी शिकायत उनके द्वारा कई बार ग्राम प्रधान और सचिव से की गई लेकिन इसके बाद भी तालाब और नालों की सफाई नहीं की गई। ग्रामीणों ने तालाबों और नालों की जमीन से कब्जा हटवाकर सफाई कराए जाने की मांग की। एसडीएम के नाम ज्ञापन स्टेनो मुकेश अवस्थी को सौंपा।प्रदर्शन करने वालों में विनीता देवी, शशी, शीला कुमारी, मीरा देवी, उमा, संध्या देवी आदि शामिल थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed