फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Demonstration against construction of firecracker warehouse

Agra News: पटाखा गोदाम बनाने के विरोध में प्रदर्शन

Wed, 27 Mar 2024 07:01 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 27 Mar 2024 07:01 PM IST
विज्ञापन
Demonstration against construction of firecracker warehouse
पटाखा गोदाम बनाने के विरोध में प्रदर्शन
विज्ञापन


लोगों ने डीएम को दिया ज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। भोगांव रोड स्थित पटाखा गोदाम के नव निर्माण के विरोध में क्षेत्रीय लोगों ने बुधवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। डीएम को ज्ञापन देकर पटाखा गोदाम का नव निर्माण बंद कराने की मांग की है। डीएम ने जांच कराने का आश्वासन दिया है।

ज्ञापन में कहा है कि भोगांव रोड पर एक पटाखा गोदाम है। इस गोदाम का गोदाम मालिक द्वारा नव निर्माण कराया जा रहा है। जिस जगह पर गोदाम बना हुआ है। वहां पर आबादी है। पास में ही एक आवासीय विद्यालय तथा एक कोल्ड स्टोर संचालित है। आवासीय विद्यालय में सैकड़ों की संख्या में बच्चे रहते हैं। बच्चों का भविष्य पूरी तरह असुरक्षित है। गोदाम में किसी तरह की घटना होने पर आसपास में रहने वाले लोगोंं के साथ हादसा भी हो सकता है। ज्ञापन में मांग की गई है कि पटाखा गोदाम का नव निर्माण बंद कराया जाए। डीएम ने जांच कराने का अश्वासन दिया है। इस मौके पर प्रमोद कुमार चतुर्वेदी, विमलेश कुमार, जितेंद्र कुमार, इंद्रदेव पांडेय, संजय चौहान, अनुज सक्सेना मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed