{"_id":"63e929a9b59c5893db0a850b","slug":"demonstrated-against-the-ration-dealer-mainpuri-news-c-25-1-59253-2023-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: राशन डीलर के खिलाफ प्रदर्शन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: राशन डीलर के खिलाफ प्रदर्शन किया
Sun, 12 Feb 2023 11:32 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 12 Feb 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
बरनाहल।
विकासखंड बरनाहल के ग्राम पंचायत अडूपुर के राशन डीलर के खिलाफ ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर जिलाधिकारी से जांच कराकर राशन की दुकान को निरस्त कराने की मांग की है।
ग्रामीणों का कहना है कि राशन डीलर द्वारा राशन कार्ड धारकों को कम राशन दिया जा रहा है। मशीन पर अंगूठा लगवा लिया जाता है और कह दिया जाता है कि तुम्हारा फिंगर नहीं आ रहा है। कार्ड धारकों का राशन का घोटाला किया जाता है। जिन कार्ड धारकों को राशन दिया जाता है उनको भी पूरा राशन नहीं मिलता है।
ग्रामीणों ने बताया कि शिकायत पूर्व में उप जिलाधिकारी करहल को दी जा चुकी है। लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इस मौके पर मीना देवी, छोटे, रामरतन, आदेश कुमार, मुकेश कुमार, रवि कुमार, ममता देवी, ऊषा देवी, आरती देवी, प्रीति देवी, बंटू यादव, नरेंद्र कुमार, संतोष कुमार, रीना देवी मौजूद रहे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -