फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Demands Hang Till Death In Case Of Mathura Rape Victim

मथुरा में युवती से सामूहिक दुष्कर्म मामला: ‘फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई कर मिले आरोपियों को फांसी की सजा’

Sun, 28 Nov 2021 11:21 AM IST
Abhishek Saxena संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 28 Nov 2021 11:21 AM IST
सार

मथुरा में युवती के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के बाद राजनीतिक दलों और सामाजिक संस्थाओं ने आरोपियों को फांसी देने की मांग उठाई है। बढ़ते दबाव के बीच पुलिस दो आरोपियों को पकड़ चुकी है।

विज्ञापन
Demands Hang Till Death In Case Of Mathura Rape Victim
इसी कार में हुई थी वारदात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दुष्कर्म पीड़िता के परिजन शुक्रवार को पिता के ब्रह्मभोज की रस्म पूरी करने के लिए कानपुर देहात के एक गांव चले गए। वहीं, सामाजिक, राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल पहुंचकर पीड़िता का हालचाल जाना। पीड़िता को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देने व फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई कर आरोपी को फांसी की सजा दिए जाने की मांग की। पीड़िता के पास अस्पताल में उसका एक भाई रह गया। 
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष मधु शर्मा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित के भाई को विश्वास दिलाया कि सरकार पीड़िता के साथ खड़ी है और हरसंभव मदद की जाएगी। इस मौके पर धर्मवीर अग्रवाल, कल्पना गर्ग, डॉ. राजवीर सिंह, देवाशीश शर्मा, महावीर ठाकुर, मोहन श्याम, जगदीश चंद, महेश, मनोज अनंत, तरुण सेठ,  हुकम चंद अग्रवाल, दीनबंधु शर्मा, सचिन पालीवाल, महेश जाविया आदि थे।
विज्ञापन

विश्व ब्राह्मण संघ के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव जगदीश शर्मा सुपानिया ने कहा कि विप्र समाज पीड़ित परिवार की हरसंभव मदद करेगा। उन्होंने सरकार से पीड़िता को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देने की मांग करते हुए कहा कि पीड़िता के मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई कराकर आरोपी को जल्द से जल्द फांसी की सजा दी जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने किया दूसरे आरोपी का चालान
सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पकड़े गए दूसरे आरोपी दिगंबर निवासी मुड़कटी पलवल का चालान कर दिया। पुलिस ने उसे मुखबिर की सूचना पर उस समय पकड़ा. जब वह कहीं भागने की फिराक में था।


ये था मामला
कोसीकलां क्षेत्र की रहने वाली युवती से चलती कार में चार युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। इसके बाद पीड़िता को हाईवे किनारे फेंक दिया। यह वारदात मंगलवार को हुई थी। जब युवती दरोगा की भर्ती परीक्षा देकर आगरा से घर लौट रही थी। कोसीकलां आने के लिए युवती परिचित युवक के कहने पर कार में बैठी थी। पीड़िता ने विषाक्त पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश की थी। पुलिस मुख्य आरोपी सेना के जवान तेजवीर को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

आगरा: चंबल में गूंजने लगी है व्हिसलिंग टील की सीटी, अंडमान-निकोबार से आए हैं ये पक्षी
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed