फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Demands for Bharat Ratna for Raja Mahendra Pratap Singh were raised; a seminar was organised at New Suraksha Bihar on his death anniversary.

Agra News: राजा महेंद्र प्रताप सिंह को भारत रत्न देने की मांग उठी, पुण्यतिथि पर न्यू सुरक्षा बिहार में विचार गोष्ठी का हुआ आयोजन

Thu, 30 Apr 2026 01:02 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Demands for Bharat Ratna for Raja Mahendra Pratap Singh were raised; a seminar was organised at New Suraksha Bihar on his death anniversary.
मलपुरा। आगरा-ग्वालियर हाईवे स्थित न्यू सुरक्षा बिहार में बुधवार को अखिल भारतीय जाट महासभा महिला प्रकोष्ठ ने राजा महेंद्र प्रताप सिंह की पुण्यतिथि पर विचार गोष्ठी आयोजित की। वक्ताओं ने एक स्वर में उन्हें भारत रत्न देने की मांग उठाई।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत राजा महेंद्र प्रताप के चित्र पर माल्यार्पण से हुई। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री वीरेंद्र सिंह छौंकर ने किया। जिला अध्यक्ष कप्तान सिंह चाहर ने कहा कि राजा महेंद्र प्रताप को 1932 में शांति नोबेल पुरस्कार के लिए नामित किया गया था। उन्होंने 1909 में पॉलिटेक्निक विद्यालय की स्थापना की थी। महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष निर्मल सिंह ने बताया कि राजा महेंद्र प्रताप अखंड भारत के प्रथम राष्ट्रपति थे। उन्होंने सबसे पहले आजाद हिंद फौज की स्थापना की थी। महानगर अध्यक्ष गजेंद्र सिंह नरवार ने कहा कि राजा महेंद्र प्रताप ने शिक्षा के लिए अनेकों यूनिवर्सिटी को जमीनें और अनुदान दिए। समाज को एकजुट रहने और कुरीतियों को दूर करने पर भी जोर दिया गया। इस दौरान निर्मल चाहर, गजेंद्र सिंह नरवार, सतवीर रावत, लोकेंद्र चौधरी, लखन चौधरी, सरोज चाहर, अनिल चाहर, भरत सिंह, गौरव प्रधान, केशव चौधरी, चंद्रवीर सिंह, कर्मवीर सिंह, ज्ञानेंद्र मुखिया, जसवीर सिंह, अनीता सिंह, विनीत छौंकर, शांति चाहर, जीडी चाहर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed