{"_id":"696fec9be046b26e63095eb0","slug":"demand-to-remove-liquor-contract-from-basti-agra-news-c-285-1-sagr1008-105017-2026-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: निबोहरा में जंगली जानवर की आहट से दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: निबोहरा में जंगली जानवर की आहट से दहशत
Wed, 21 Jan 2026 02:29 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Wed, 21 Jan 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। निबोहरा थाना क्षेत्र के गांव शाहवेद में मंगलवार को खेत पर गए किसान को जंगली जानवर दिखाई देने के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि शाम होते ही खेतों की ओर जाना भी मुश्किल हो गया है। गोवंश फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं।
गांव नेहरेकापुरा निवासी कुमरसेन ने बताया कि शाहवेद गांव के चरन सिंह अपने खेतों पर गोवंश को देखने गए थे। इसी दौरान उन्हें खेतों के पास एक जंगली जानवर दिखाई दिया। बताया जा रहा है कि उसके साथ उसके बच्चे भी थे। इसके बाद से ग्रामीणों में भय का माहौल गया है। ग्रामीणों का कहना है कि शाम को खेतों की ओर जाने से लोग कतरा रहे हैं।