फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Demand to change train timings on Etawah route

Agra News: इटावा रूट पर ट्रेन का समय बदलने की मांग

Mon, 18 Dec 2023 10:56 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 18 Dec 2023 10:56 PM IST
विज्ञापन
Demand to change train timings on Etawah route
इटावा रूट पर ट्रेन का समय बदलने की मांग
विज्ञापन


-सुबह 4ः30 बजे आगरा तक के लिए होता संचालन



संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। मैनपुरी से इटावा के लिए पैसेंजर ट्रेन तो चली लेकिन यात्रियों को ट्रेन का लाभ नहीं मिल पा रहा है। रेलवे स्टेशन से सुबह 4ः 30 बजे इटावा के लिए संचालित होने वाली ट्रेन आगरा तक जाती है। ट्रेन का समय बदलवाने के लिए कई संगठनों ने ज्ञापन दिए लेकिन आज तक उन पर कोई कार्रवाई रेलवे द्वारा नहीं की गई है।

सपा संस्थापक पूर्व मुख्यमंत्री की पहल पर इटावा के लिए रेलवे लाइन बनवाकर पैसेंजर ट्रेन का संचालन शुरू कराया गया है। सुबह 4ः30 बजे मैनपुरी रेलवे स्टेशन से चलकर यह ट्रेन इटावा होकर आगरा तक जाती है। यह ट्रेन आगरा दोपहर 12 बजे के लगभग पहुंचती है। शाम पांच बजे यह ट्रेन आगरा से चलकर रात लगभग 10 बजे मैनपुरी स्टेशन पर पहुंचती है। सुबह जल्दी ट्रेन संचालित होने के कारण इस ट्रेन से सफर नहीं कर पाते हैं।
विज्ञापन


भारतीय लोक शक्ति, भारतीय किसान यूनियन, व्यापार मंडल के पदाधिकारी कई बार स्टेशन अधीक्षक के माध्यम से रेल मंत्री को ज्ञापन दे चुके हैं। ज्ञापन में इटावा जाने वाली ट्रेन का समय बदले जाने की मांग की गई है। लेकिन आज तक ज्ञापनों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। लोगों का कहना है कि अगर ट्रेन के संचालन का समय बदल दिया जाए तो यात्रियों के साथ ही व्यापारियों को भी ट्रेन का लाभ मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इटावा तक जाते 20-25 यात्री

सुबह 4ः30 बजे इटावा जाने वाली ट्रेन से रोजाना औसतन 20 से 25 यात्री ही इटावा तक का सफर तय करते हैं। इटावा से आगरा के बीच सफर करने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ जाती है। आगरा से वापस लौटने के दौरान रात के समय भी इटावा से मैनपुरी के लिए रोजाना औसतन 35 से 40 यात्री ही इस ट्रेन में सफर करते हैं।



सुबह 4ः30 बजे ट्रेन इटावा के लिए जाती है। ट्रेन का समय लोगों के लिए उपयुक्त नहीं है। अगर इटावा जाने वाली ट्रेन का समय 7 बजे कर दिया जाए तो लोग इस ट्रेन का अधिक प्रयोग कर सकते हैं।


रजनीश कुमार



कई व्यापारी आगरा से माल खरीदते हैं। अगर ट्रेन का समय बढ़ा दिया जाए तो व्यापारी वर्ग भी इस ट्रेन का लाभ ले सकता है। यात्रियों की संख्या बढ़ने से रेलवे को मिलने वाले राजस्व में भी वृद्धि होगी।

खिलावन सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed